काहे सुनते नहीं हो पुकार मेरी हो...गीत

ग्राम-चौखंडी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नीतू मोहरे एक गीत सुना रही हैं:
काहे सुनते नहीं हो पुकार मेरी हो-
मैं तो कब से खड़ी हूँ-
तेरे द्वार गौतम बुद्ध-
महा माया के राज दुलहर हो-
दूधो धन के प्राण पियर हो-
मौसी के गोदी में खेलन हो...

Posted on: Feb 13, 2019. Tags: NEETU MOHRE SONG VICTIMS REGISTER

कहमा के पीअर माटी, कहाँ के कोदार हे...बज्जिका भाषा में विवाह मटकोर गीत -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बज्जिका भाषा में एक मटकोर गीत सुना रहे हैं, विवाह के समय बिहारी हिन्दू परिवारों में महिलाएं एक रस्म में मिट्टी खोदने खेत में जाती हैं तब यह सभी महिलाएं मिलकर यह सामूहिक गीत गाती हैं :
कहमा के पीअर माटी, कहाँ के कोदार हे-
कहमा के पांच सोहागिन,माटी कोरे जाए हे-
अजोधा के पीअर माटी ,जनकपुर के कोदार हे-
बजि्जकांचल के पांच सोहागिन माटी कोरे जाए हे...

Posted on: Feb 13, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सी.ऍम. हेल्प लाइन पर शिकायत से नहीं मिल रही मदद...

धीरन राणा जिला रीवा, मध्यप्रदेश से जमीनी विवाद के चलते समस्या बता रहे है की निवासी के ग्राम के असामाजिक तत्वों ने जमीन पर कब्ज़ा कर लिया जिसकी शिकायत सी.ऍम. हेल्प लाइन पर करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है शिकायत नंबर-1910149, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया फ़ोन कर मदद करें-जिला कलेक्टर@9425903973,

Posted on: Feb 12, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

कोयला घोटाले कर रही कंपनी के खिलाफ कार्यवाही कर बचायेंगे शहर...

ब्लाक -तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता हैं जो सीजी नेट के माध्यम से बता रहे हैं कि जो कोयला घोटाला का जो आरोप तय हुआ हैं आज Z News के माध्यम से पहले पता चला कि नवीन जिंदल के साथ 9 लोग जो कोयला घोटाला का काम कर रहे थे वे पकड़े गये ,इसलिए साथी मिडिया वालों को धन्यवाद दे रहे हैं,और बता रहे हैं आदिवासी बाहुल में फर्जी NOC के माध्यम से 1000 मेगा वार्ड के प्लांट स्थापित किया गया है NOC में जो ग्राम पंचायत के द्वारा जारी किया गया है उसके मुताबित दस्तावेज उपलब्ध है अत्योदय योजना हेतु हितग्राही के प्रस्ताव क्रमांक 14 पारित कर 1000 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट फर्जी जारी करवाया गया इसका शिकायत थाने में किया गया पर आज तक कुछ नही हो रहा है और इस कार्य को वे अंजाम दे रहे हैं |तो साथी चाहते हैं कि इसका कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाये |

Posted on: Feb 12, 2019. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना...

शिवानन्द द्विवेदी,ग्राम-इटहा,पंचायत-कैथा,जनपद पंचायत-गंगेव,तहसील-मनगवां,जिला-रीवा, मध्यप्रदेश,से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं कि दो माह से एक माह का राशन नहीं दिया गया है इसलिए ग्रामीण परेशान है इसलिए साथी सीजीनेटसुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं खाद्य नियंत्रक@07869364820,खाद्य वितरक@09754086797

Posted on: Feb 12, 2019. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »