एक साल हो गये मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अर्चना आदिवासी बता रही हैं, उनकी बच्ची को एक साल हो चुके हैं लेकिन उन्हें मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिला है, जो शाशन की योजना से उन्हें मिलना था, उनका कहना है सरकार की योजना है तो हमें लाभ मिलना चाहिये, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : परियोजना अधिकारी@9993535267. संपर्क नंबर@9752611376.
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: ARCHANA ADIVASI MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
1 साल पहले सम्मलेन में शादी हुई थी योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-चतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से फूलकली आदिवासी बता रही हैं उनकी शादी एक साल पहले सम्मलेन में हुई थी, जिसका पैसा उन्हें शासन द्वारा मिलना था लेकिन नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर उन्हें योजना का पैसा दिलाने में मदद करें, PHE@9407803480.
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: FULKALI ADIVASI MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
नहला के आस पास पिरत पालखी हो...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति एक गीत सुना रही हैं:
नहला के आस पास पिरत पालखी हो-
कि फिरत पालखी हो-
की योजो धरती एक ढेरिया रोवथे-
दाआमन हो कि ओन बरकी-
एक ढेरिया रोवथी रामन हो-
नहला के आस पास पिरत पालखी हो-
कि फिरत पालखी हो...
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: MP REWA SHANTI SONG VICTIMS REGISTER
एक एक एक नाक हमारी एक...कविता-
ग्राम-कुसपाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बुदंतिन यादव और बेबे एक कविता सुना रही हैं:
एक एक एक नाक हमारी एक-
दो दो दो हांथ हमारे दो-
तीन तीन तीन रिक्से के पहिये तीन-
पांच पांच पांच हमारे हांथ में उंगली पांच-
छ: छ: छ: चीटी के पैर छ:...
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO KONDAGAON POEM SONG VICTIMS REGISTER
अपने ससुर जी की बारी दुलारी...गीत
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
हनुमति मेरा नाम रे सावरिया-
अपने ससुर जी की बारी दुलारी-
सासू कै गले कै हार रे सावरिया-
अपने जेठ जी की बारी दुलारी-
जेठी के हांथो के कंगानिया रे सावरिया-
हनुमति मेरा नाम रे सावरिया...
