आराधना हो आराधना खुदावन यीसू की आराधना...गीत-

ग्राम पंचायत-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पंडा रुकमणी एक गीत सुना रही हैं :
आराधना हो आराधना खुदावन यीसू की आराधना-
शांति दाता की आराधना-
मुक्ति दाता की आराधना-
पवित्र मन से आराधना-
सेवी मन से आराधना-
आराधना हो आराधना खुदावन यीसू की आराधना...

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG KONTA PANDA RUKAMANI SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

गुरु शंकराचार्य शास्त्रार्ध में कैसे हारे...

भारती के पति मंडन मिश्र मिथिलांचल में कोसी नदी के किनारे स्थित एक गांव महिषि में रहते थे। तब धर्म-दर्शन के क्षेत्र में शंकराचार्य की ख्याति दूर-दूर तक थी। कहा जाता है कि उस वक्त ऐसा कोई ज्ञानी नहीं था, जो शंकराचार्य से धर्म और दर्शन पर शास्त्रार्थ कर सके। शंकराचार्य देशभर के साधु-संतों और विद्वानों से शास्त्रार्थ करते मंडन मिश्र के गांव तक पहुंचे थे। यहां 42 दिनों तक लगातार हुए शास्त्रार्थ में शंकराचार्य ने हालांकि मंडन को पराजित कर तो दिया, पर उनकी पत्नी के एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए और अपनी हार मान ली थी. शास्त्रार्थ की निर्णायक थीं भारती
मंडन मिश्र गृहस्थ आश्रम में रहने वाले विद्वान थे। उनकी पत्नी भी विदुषी थीं। इस दंपती के घर पहुंचकर शंकराचार्य ने मंडन मिश्र से शास्त्रार्थ करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने शर्त रखी कि जो हारेगा, वह जीतने वाले का शिष्य बन जाएगा। अब सवाल खड़ा हुआ कि दो विद्वानों के बीच शास्त्रार्थ में हार-जीत का फैसला कौन करेगा। शंकराचार्य को पता था कि मंडन मिश्र की पत्नी भारती विद्वान हैं। उन्होंने उन्हें ही निर्णायक की 21 दिनों में हार गए मंडन, फिर पत्नी ने दी शास्त्रार्थ की चुनौती
शंकराचार्य के कहे अनुसार भारती दोनों के बीच होने वाले शास्त्रार्थ का निर्णायक बन गईं। मंडन और शंकराचार्य के बीच 21 दिनों तक शास्त्रार्थ होता रहा। आखिर में शंकराचार्य के एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए और उन्हें हारना पड़ा।

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड के लिये आवेदन करते हैं अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-बहखेड, पंचयात-गोवरदण्ड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रसाय, सहदाई और मणि राशनकार्ड की समस्या बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कई वर्ष हो गया है उनका राशनकार्ड नहीं बना है, राशनकार्ड नहीं होने से बहुत परेशानी होती है, राशन नहीं मिलता जिससे जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, इस संबंध में उन्होंने सरपंच, सचिव के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर सरपंच@7587829467, सचिव@9406361758, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: CG NARAYANPUER SUKHDAI KACHLAM

चार दिन की जिंदगी है दो दिन की है जवानी...गीत-

ग्राम-वंजमगुड़ा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से छोटू वट्टी एक गीत सुना रहे हैं:
चार दिन की जिंदगी है दो दिन की है जवानी-
कट जायेगी चार दिन की जिंदगी दुनिया से चले जायेंगे-
सारे संसार ने पाप किया है रब की महिमा से दूर हुई है-
पापियों का स्वर्ग में निवास नहीं है सोचो तुम्हारा वास कहाँ है
रहना नहीं है दुनिया में हमेशा जाना पड़ेगा एक दिन-
चार दिन की जिंदगी है दो दिन की है जवानी...

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: CG CHOTTU WATTI SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

खुसे रे गबरू मीना के वासे...गोंडी गीत-

ग्राम-मेटागुडा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से छोटू वट्टी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
खुसे रे गबरू मीना के वासे-
ऐसे या मासा मिलो नो वासे-
मेता ताड इंडा डाड़े मीना के वासे-
रे रे लईयो रेला रेला-
रे रे लईयो रेला रे रेला...

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: CG GONDI KUNJAM BHIMA SONG SUKAMA

« View Newer Reports

View Older Reports »