बिहार हो भैया बिहार हो, बिहार हो भैया, बिहार हो भैया...जनवादी गीत
कन्होली पटेल नगर, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से
आनन्द पटेल जनवादी गीत सुना रहे है:
बिहार हो भैया बिहार हो, बिहार हो भैया, बिहार हो भैया
अपन काम धेनु गय्या, बिहार हो भैया, बिहार हो भैया-
सुशाशन के घोड़ा पर चढकर, सुशाशन के घोड़ा पर चढकर-
पा गईनि हम त अ अ अ, हो ओं, बिहार हो बिहार-
अपन काम धेनु गय्या, बिहार हो भय्या, बिहार हो भय्या-
सामाजिक न्याय के घोड़ा पर चढके-
पा गईनि हम त अ अ अ, हो ओं, बिहार हो-
छात्र नौजवानों के सीना पर चढ़के-
पा गईनि हम त अ अ अ, हो ओं, बिहार हो-
छुटका भैया बड्खा भैया, सब मिली जुली लुटी बिहार हो-
अपन काम धेनु गय्या, बिहार हो भय्या, बिहार हो भय्या...
Posted on: Feb 17, 2019. Tags: ANAND PATEL SONG VICTIMS REGISTER
हरियाली खुशहाली भईया...किसान जागरूकता गीत
सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से एक किसान जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
हरियाली खुशहाली भईया-
हरियाली खुशहाली दीदी-
हर हाथ में हो काम सभी को मिले दाम-
मजदूर हो या किसान सबका हो अपना मकान-
हरियाली खुशहाली भईया...
Posted on: Feb 17, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
साफ सफाई और पेड़-पौधे लगायें, देश को स्वच्छ बनाए रखें...
ग्राम-बरतुंगा, जिला-जहांगीर छापा (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार नर्सिंग बता रहे हैं कि उनके यहाँ के समिति द्वारा आज के बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं कि हर दिन सुबह 8 बजे से गाँव की गलियों की साफ सफाई करेंगे और पौधे लगायेंगे जिससे सभी जगह हरियाली बनी रहे और वातावरण शुद्ध हो |
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR NARSING
सुखंडी नामक रोग का उपचार टोटमा से ....
टोटमा (टोनही) के बारे में सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से बोल हैं
सुखण्डी रोग का टोटमा:- इस रोग में बच्चा दुर्बल एवं कमज़ोर हो जाता हैं इस रोग से बचाव हेतु बच्चे को तराजू पर रखकर, उसके बराबर गाय का गोबर काले कपडे में बांधकर पीपल के वृक्ष से बांध देते हैं| ऐसी मान्यता हैं कि जैसे जैसे यह गोबर सूखता जायेगा वैसे ही बच्चे का स्वास्थ्य ठीक होता जायेगा |
खेती संबंधी टोटमा :- कद्दू या बैगन के खेतो में एक हाँडी में कालिख पोतकर (लगाकर) उस पर चूना का टीका लगाया जाता हैं उसके ऊपर गोबर का एक गोला बनाकर उसमें लाल मिर्च लगाकर खेत मे रख कर टोटमा किया जाता हैं ताकि किसी की नजर खेत और सब्जी पर न पड़े-
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
"अल्मदद"नामक संस्था का निर्माण किये हैं...
मुजफ्फरपुर, बिहार से साथी आमिर हुम्जाहुआ और उनके युवा साथी मिलकर “अल्मदद”नामक संस्था का निर्माण किये हैं, जिसका उद्देश्य हैं – मानव सेवा करना अर्थात् लाचार, गरीब बच्चें तथा ग्रामीण इलाके शासकीय स्कूलों में पढनें वाले बच्चों को मदद किया जाता हैं | इस संस्था की जानकारी एंव जुड़कर कार्य में भागीदारी देने हेतु इस नम्बर में संपर्क करें- आमिर हुम्जाहुआ@09708255793.
