ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल…डोमकच्छ गीत-

ग्राम-दुधवापारा, पंचायत-भकुरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन कुवर शादी के अवसर पर गया जाने वाला एक डोमकच्छ गीत सुना रही हैं :
ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल-
राम लक्षमन पूजा करे ढोलकी के बाजा-
खोला खोला लोलो हमार ढोलकी के बाजा-
ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल…

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG DOMKACHCHH ODGI ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हम राशन कार्ड बनवाने के लिये कई साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही होती...कृपया मदद करे-

ग्राम-बसनारा, पंचायत-महर्शो, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परमिला बता रही हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है | राशन कार्ड नहीं होने से  उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है |  वे 6 साल से कार्ड बनवाने के लिये प्रयास कर रही हैं | अधिकारियों को आवेदन दे रहे हैं  लेकिन  कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिये सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर कार्ड बनवाने में मदद करे : सरपंच@9479281195, सचिव@8225017360, जिला CEO@9977407788, जनपद CEO@9926192534, विकासखण्ड अधिकारी@9754633859. संपर्क नंबर@6261392605.

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: BASTIRAM NAAGWANSI CG ODGI PROBLEM RATION CARD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ऐ हो विधाता कईसन रचेला नसीब के...भक्ति गीत

ग्राम-अमृतपुर, तहसील-नानपारा, जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे है :
ऐ हो विधाता कईसन रचेला नसीब के-
अँखियाँ में लोर भरला हरदम गरीब के-
केकरा से कही भगवन दिलवा के बात हो-
देखवे में काटे कटे सुन दिन-रात हो-
केहू नहीं जानत-बूझे ये दुनिया अजीब के-
केहू नहीं बूझे भगवन दिल के मजबूरी-
आशही बीते दिनवा करत जी-हजूरी-
रउवे बताई अब हम कहाँ जाईं-
कह शिवम्-अंकित अब लजिया बचाई-
ए हो विधाता कईसन रचेला नसीब के...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: KEDARNATH KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

कोई दीप जलाये कोई थाली सजाये...गीत

ग्राम-धनपुरी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पूजा पटेल एक गीत सुना रही है:
कोई दीप जलाये कोई थाली सजाये-
कोई लड़ के गुलामी को भगाए-
आजादी मेरी तंग हो गई-
फूल तिरंगे झंडे को लहराए हम-
स्वतंत्रता के भाषण में गुण गाये हम-
देखो जरा देखो क्या देश है देश मेरा महान है-
कोई गम न पिलाए कोई खून बहाए...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: POOJA PATEL SONG VICTIMS REGISTER

सदा भवानी दाहनी ओ मैया सनमुख रहे गणेश हो माँ...जस गीत

ग्राम-राम्हेपुर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास चैत नवरात्र के अवसर पर गाया जाने वाला एक जस गीत सुना रही है:
सदा भवानी दाहनी ओ मैया सनमुख रहे गणेश हो माँ-
कहाँ लगा दे मैया गेंदा ओ चमेली-
कहाँ लगा दे तुलसी के बिरवा ओ माई-
बाड़ी लगा दे मैया गेंदा ओ चमेली-
मोरे अंगना लगा दे मैया तुलसी के बिरवा ओ माई-
कोन चढ़ावे मैया गेंदा चमेली-
कोन चढ़ावे तुलसी के पान हो माय...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »