दीदी ने मारी मिस कॉल की जोती हलो हलो...गीत-

ग्राम पंचायत-कर्री, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राममणि और फुलेश्वरी एक समूह गीत सुना रही हैं :
दीदी ने मारी मिस कॉल की जोती हलो हलो-
दीदी ने पूछा जोती क्या करती हो-
बजत कर निरकाम जोती हलो हलो-
बैठक करन निराकाम हलो हलो...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG JAYANTI AYAM ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमें 12 से 14 सौ रुपये प्रति माह वेतन मिलता है, जो बहुत कम है, आय बढ़ने के लिये आवेदन करने पर कोई सुनवाई न

ग्राम पंचायत-कर्री, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मान कुवर, साममनी, फुलेश्वरी और संतोरिया बता रहे हैं, वे स्कूल के काम करती हैं, जिसके लिये उन्हें 12-14 सौ रुपये प्रति माह के हिसाब वेतन मिलता है, जो बहुत कम है, जीविका चलाने में दिक्कत होती है| वेतन उन्हें समय से भी नहीं मिलता| समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: CEO@9977407788, सरपंच@90098416674. संपर्क नंबर@7049003841.

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG MANKUWAR ODGI PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

दर्द का भी अजीब किस्सा है...रचना

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार देवेन्द्र आर्य की एक रचना सुना रहे हैं :
दर्द का भी अजीब किस्सा है-
हाल पूछो तभी उभरता है-
वह बेचारी तो बोलती भी नहीं-
पेड़ झुट्ठे हवा से लड़ता है-
कब हमें कर दे वक़्त के बाहर-
वक़्त का यूं भी क्या भरोसा है-
तैरती थी नदी मछलियों सी-
मैंने तो वह भी दौर देखा है-
ले के रख लो, चढ़ेंगे दाम आगे-
उस तरफ़ धूप कितने बिस्वा है-
जाने क्या गड़ता रहता आँखों में-
मुझको लगता है ख्वाब गड़ता है-
यूं तो शामिल हैं हम भी इसमें मगर-
भीड़ तो भीड़ का ही हिस्सा है-
फिर ये कर्मण्ये वाधिकारस्ते-
आदमी तो ख़ुदा का मोहरा है-
कौन पूरा है पूरी दुनिया में-
रात आधी है, दिन भी आधा है-
अपने और ग़ैर से निभाने में-
कुछ न कुछ फ़र्क पड़ ही जाता है-
सब से पहला सवाल पैसे का-
सबसे अन्तिम सवाल पैसा है-
दर्द का भी अजीब किस्सा है...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

गांव में बिजली के लिये सर्वे हो चुका है लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ...मदद की अपील-

ग्राम-दूदोपारा, पंचायत-भकुरा, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार राजवाड़े और जगेश्वर राजवाड़े बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली नहीं है| गांव में बिजली नहीं होने के कारण खेती में दिक्कत होती है, रात को अंधेरे रहना होता है| समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने ग्राम पंचायत, ग्राम सुराज और विद्युत विभाग के अधिकारियों के पास निवेदन किया| जगह का सर्वे किया जा चुका है लेकिन आज तक गांव में लाईट नही है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में बिजली पहुंचाने में मदद करें : विद्युत विभाग@9406679057, कलेक्टर@9826443377 जिला CEO@9977407988, सरपंच@9669678058, सचिव@8319650927. संपर्क नंबर@9425648073.

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: BASTIRAM NAAGWANSI CG ELECTRICITY ODGI PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तोला का बताओं गा, धर्सेडी के रहैया भईया का बताओं...गीत-

ग्राम-धर्सेडी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मायावती सिंह अपने सखियों के सांथ एक गीत सुना रही हैं :
धर्सेडी के रहैया भईया का बताओं गा-
चप्पल नहीं है जूता नही है अउ नही है गहीं-
नागर नहीं है जुंवा नई है अउ नही है रजरी-
एकठे हवे फुंडरा बरदा ओकरो नई है टंगरी-
तोला का बताओं गा, धर्सेडी के रहैया भईया का बताओं...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG ODGI SONG STWANTI SHYAMALE SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »