Impact: Acid attack on wife: Husband arrested, Victim gets treatment,Thanks

KM bhai from Lucknow is telling us on 10th August he had recorded a message about a case of acid attack by a husband when his pregnant wife refused to get sex determintion test. Till that day police had not filed a complaint and victim was not getting any treatment but now some local media has also picked up the story, the husband is arrested and victim is getting good treatment in Govt hospital.For more KM bhai can be reached at 08756011826

Posted on: Aug 20, 2013. Tags: KM Yadav

आओ आजादी का जश्न मनाये...

आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि आज भी हम गरीबी के दंश से बच नहीं पाए है
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि तुम्हारे जनाजे पर लोग पैसे लुटाएंगे
पर तुम्हारी भूख को कोई पूछने वाला नहीं होगा
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि कानून के नाम पर तुम्हारे हाथो से रोजगार छीन लिया जाएगा
और तुम्हे भीख मांगने का भी अधिकार नहीं होगा
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि गरीबी की परिभाषा के नाम पर प्रधानमंत्री को नोबेल मिल जायेगा
पर गरीब को लाख गिडगिडाने के बाद भी रोटी नहीं मिलेगी
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि सरकारी योजनाये तुमको इतना लाचार और अपाहिज बना देंगी
तुम्हारा जीवन गुलामो से भी बदतर हो जायेगा
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि नौकरशाही नेताओ के तलवे चाटेगी
और नेता तुम्हारा खून चूसेंगे
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि कल चौराहे पर जिश्म की मंडी लगेगी
और उसे खरीदने वाले तुम्हारे अपने ही होंगे
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि तुम्हारा धर्म ही तुम्हारी इज्जत लूट रहा है
और इसके पुजारी मजा ले रहे है
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि चौराहे पर भूख से तडपती लाश पड़ी है
और देश का प्रधानमंत्री हवाई दौरा कर रहा है
आओ आजादी का जश्न मनाये
क्योकि कोर्ट कचहरी समाज के सार्वजनिक कोठे बन गए है
जहाँ मानवीय मूल्यों और संबंधो का संवेधानिक बलात्कार हो रहा है
आओ आजादी का जश्न मनाये

के एम भाई

Posted on: Aug 16, 2013. Tags: KM Yadav

स्वतंत्रता दिवस तो साहब लोगों के लिए है, यह बड़े लोगों का काम है...

उत्तरप्रदेश के कानपुर से के एम भाई स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक गांव से आए शहरी गरीब व्यक्ति किसन व्यास से बात कर रहे है. किसन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पढ़े लिखे लोगो के लिए है. उन्हें तब स्वतन्त्रता दिवस के बारे में पता चला जब उन्होंने स्कूल के बच्चों की रैली देखी. उनकी स्वतन्त्रता दिवस को भी छुट्टी नहीं होती और उनके लिए इस दिन का कोई अर्थ नहीं है | लोकतंत्र क्या होता है यह भी उन्हें नहीं पता. साथ ही यह भी बतया कि उनके गांव में किसी प्रकार का विकास नहीं हुआ है. तो स्वतन्त्रता किस बात की. अधिक जानकारी के लिए के एम भाई से 8756011826 पर संपर्क कर सकते हैं

Posted on: Aug 15, 2013. Tags: KM Yadav

Every above 65 Below Poverty line destitute is entitled to old age Pension...

उषा सिंह यादव जी जिला रीवा मध्य प्रदेश से है जो वृद्ध अवस्था पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी दे रही है! इन्होने बताया है कि यह पेंशन ६५ वर्ष उम्र के बाद गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हर वृद्ध को मिलता है जिसके पास जीने के और साधन उपलब्ध नहीं हैं, यह भी बताया है पेंशन के रूप में दी जाने वाली यह राशि केन्द्र सरकार से २०० रुपये और राज्य सरकार से ७५ रुपये कुल २७५ रुपये अभी दिया जा रहा है ! और यह प्रति मा ७ तारीख तक मिल जाना चाहिए | इस योजना को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बगैर बंद भी नहीं किया जा सकता| अधिक जानकारी के लिए उषा जी से 09752437223 पर संपर्क किया जा सकता है

Posted on: Aug 12, 2013. Tags: Usha Yadav

Adivasi students planting, protecting saplings encouraged by local Tree man

Ramnaresh Yadav from Rewa in MP is telling about a school for Adivasi children whose 52 students have planted more than 500 saplings of fruit giving trees. He says they are encouraged by Deenanath Adivasi who has planted lakhs of trees on forest land in last many years and is known as Tree man. The children not only have planted the saplings but they are working to protect them. For more Yadav Ji can be reached at 09993417726

Posted on: Aug 12, 2013. Tags: Ramnaresh Yadav

« View Newer Reports

View Older Reports »