डेढ़ वर्ष बीत गये मजदूरी भुगतान नही किये, शिकायत करने पर कोई निराकारण नही...कृपया मदद करे-

राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम, 2005 योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार शुरु करने के लिए प्रारम्भ की गई। जिसके फलस्वरूप सत्-प्रतिशत काम नही कर रहे है. ग्राम-नवलपुर, ग्राम पंचायत-पीपरखूंटी, ब्लाक-लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल कश्यप बता रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना भवन निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात (शासन-प्रशासन) ग्राम पंचायत द्वारा 15000 मजदूरी भुगतान देने की योजना है जो इस समय पुरे डेढ़ वर्ष बीत गया पर अभी तक मजदूरी भुगतान नही किये है| जिसे सचिव एंव सरपंच को बोलने से कोई कार्यवाही नही करते इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है सरपंच@8319568146. मुख्यकार्यपालन@7974539283. संपर्क@8720822286.

Posted on: Sep 27, 2019. Tags: NARESH BUNKAR MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER

भजन : आना सुन्दर शाम हमारे घर कीर्तन में...

सोनीपत (हरियाणा) से श्याम सुन्दर (100% दृष्टिहीन) है जो एक भजन सुना रहा है:
आना सुन्दर शाम हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग नारद जी को लाना-
आकर के राश रचाना हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग शिवशंकर जी लाना-
आकर डमरू बजाना हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग अर्जुन जी को लाना-
आकर के गीता सुनाना हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग कृष्णा जी को लाना-
आकर के बंशी सुनाना हमारे घर कीर्तन में-
आना सुन्दर शाम हमारे घर कीर्तन में...

Posted on: Sep 27, 2019. Tags: SHYAM SUNDAR SONYPAT HARIYANA SONG VICTIMS REGISTER

मैना को बेटी पार्वती हो मैना को पार्वती...गीत-

ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
मैना को बेटी पार्वती हो मैना को पार्वती-
शिवशंकर मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
ब्राम्हा जग मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
नारद जग मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
रामजी जग मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
मैना को बेटी पार्वती हो मैना को पार्वती...

Posted on: Sep 26, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कविता : बिस्तर में सोया था, सपनों में मैं खोया था...

ग्राम परवी, तहसील सिरमौर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से अजित कुमार यादव एक कविता सुना रहा है:
बिस्तर में सोया था-
सपनों में मैं खोया था-
एक परी थी उड़ कर आई-
मुझे देखकर वह मुस्कराई-
तरह-तरह की दिए उपहार-
चली गई वह पंख पसार...

Posted on: Sep 26, 2019. Tags: MP RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दाद-खुजली रोग ठीक करने का घरेलु उपचार बता रहे है...

भगत राम लांधी ग्राम घोंगा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दाद-खुजली रोग ठीक करने का घरेलु उपचार बता रहे है. दाद-खुजली आजकल कई लोगो को हो रहीं इस समस्या में ज्यादातर मरीज दाद या खुजली की समस्या लेकर आ रहे है| त्वचा रोग की इन बीमारीयों समय रहते इलाज नही कराया जाए, तो ये विकराल रूप ले लेती है| पीड़ित इस समस्या से निजात पाने के लिए कई अलग-अलग उपचार करते है| दाद-खुजली बीमारी से निपटने के लिए घरेलु उपचार बता रहा है. इमली का बीज और नींबू का रस इन दोनों को मिलाकर लेप के जैसे दाद खुजली वाले जगह में लगाने से दाद-खुजली ठीक हो जाता है इसके अलावा दूसरा नुस्का नींबू के रस सुहागा को मिलाकर लगाने से ठीक है इस उपाय को करने से जरुर लाभ होगा|

Posted on: Sep 26, 2019. Tags: BHAGAT RAM CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »