बाप के मया महतारी के दुलार, तब आज हमरे दुनिया देखेन संसार...कविता-
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
बाप के मया महतारी के दुलार-
तब आज हमरे दुनिया देखेन संसार-
दोना में बासी खवाईस, कटोरा में पानी पियाईस-
तब हमके सुग्घर पैदा करिस और गोदी में खिलाईस-
अंगुली पकड़ के रेंगना सिखाईस और पेशाब मैदान ला साफ करिस-
तब हमके दाऊ दाई मन आज दुनिया ला देखाईस...
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
ललकी चुनरिया हो, माई के धमवा में जाइके....देवी गीत-
ग्राम-बदरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू तन्हा एक देवी गीत सुना रहे हैं :
ललकी चुनरिया हो, माई के धमवा में जाइके-
ओही नगरिया में-
चल-चल माई तोहरी जतनवा के खाली-
एही देशवा हमार बा-
एको बड़ा सिंगार देख ला-
ललकी चुनरिया हो, माई के धमवा में जाइके...
Posted on: May 30, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALU TANHA SONG VICTIMS REGISTER
जय-जय शिव भोला सुबह-शाम जापों तोर नाम ला...भजन-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
जय-जय शिव भोला सुबह-शाम जापों तोर नाम ला-
सुन ले अर्जी मोरो सुन ले विनती-
सुन ले मोरो पुकार, कर देना मोर उद्धार-
तोरे कृपा ले भोला अमृत पानी-
तोर कृपा रे भोला कोउ न जानी...
Posted on: May 30, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बार-बार पेशाब आने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बार-बार पेशाब आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मिर्च 30 ग्राम, मिश्री 60 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, तुलसी की पत्ती 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण गाय के घी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| लगातार 21 दिन तक सेवन कर सकते हैं| रात को सोने के समय पानी का सेवन न करें| मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| शुगर रोगी मिश्री का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गांव आंगनवाडी नहीं होने से बच्चो को 6 किलोमीटर दूर लाना ले जाना होता है...कृपया मदद करे-
ग्राम-श्री रामपुरम, पंचायत-सारपाका, विकासखण्ड-दुर्गुमपांडुम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से आनंद और राजेश बता रहे हैं| कि उनके गाँव में आंगनवाडी नहीं है| बच्चो को 6 किलोमीटर दूर सारपाका पहुंचाने और लेने जाना होता हैं| छोटे बच्चे अकेले आना-जाना नहीं कर सकते| उन्होंने आंगनवाडी की समस्या को लेकर गांव के सरपंच, सचिव के पास बात को रखा| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| निवासियों का कहना है| गांव में आंगनवाडी होने से बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर (राजेश)@7093533071.
