स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| घी में भुनी बाल हरण 100 ग्राम, जीरा भुना हुआ 100 ग्राम, सूखा अवाला 100 ग्राम, काला नमक 50 ग्राम, बेल का गूदा 200 ग्राम, खाने का सोडा 50 ग्राम, इसबगोल की भूसी 100 ग्राम लें| सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो से तीन बार मठा से सेवन करें| लाभ हो सकता है| दाल-चावल की खिचड़ी नमक डालकर सेवन करें| हल्का भोजन करें| तरल पेय पदार्थ का सेवन करें| गर्म पानी का सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गरीबी नई भागय गा...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय गरीबी, नई भागे गा-
भाजपा कांग्रेश राज नई भागे रे-
150 दिन रोजगार गारंटी दुनिया में खोले-
साल भर में पैसा देहे, नई गरीबी भागत है गा-
लिखा पढ़ी दस्तखत करथे, ओमे पैसा लूटे-
हाय रे ओमा पैसा लूटे-
गरीब मन कर कहां कौन निर्णय ला करे, गरीबी नई भागय गा...

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में पानी की समस्या है, बोरिंग से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती...कृपया मदद करें-

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दसरी बाई बता रही हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में जो बोरिंग है| उससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती| नदी भी सूख चुके हैं| गर्मी का दिन है और शादी का समय है| लोगो पानी के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@6261593304, सरपंच@9174450972. संपर्क नंबर@7470912077.

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

20 साल गांव में रह रहे हैं, पट्टा बनाने के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दसरी बाई बता रही हैं| वे लगभग 25 साल से गांव में रह रही हैं| उनका भूमि पट्टा नहीं बना है| वन विभाग द्वारा उन्हें नक्शा दिया गया है| जिसे लेकर वे अधिकारियों के पास आवेदन करने जाते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर उनका भूमि पट्टा बनवाने में मदद करें : सरपंच@9174450972. संपर्क नंबर@7470912077.

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सब कुछ ईशु से मिलेगा, सब कुछ मसीह से मिलेगा...गीत

ग्राम-रकेरा, जिला-सरगुजा, (छत्तीसगढ़) से कीर्तिका टोप्पो एक गीत सुना रही हैं :
सबसे पहले तुम परमेश्वर राज-
धरम की खोज बनोगे-
सब कुछ ईशु से मिलेगा-
सब कुछ मसीह से मिलेगा-
धन-दौलत मांगो तो धन-दौलत मिलेगा-
कपड़ा-लत्ता मांगो तो कपड़ा-लत्ता मिलेगा-
सब कुछ ईशु से मिलेगा, सब कुछ मसीह से मिलेगा...

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KIRTIKA TOPPO SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »