स्वास्थ्य स्वर : कमर दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कमर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गवार पाठा का गूदा 500 ग्राम, आटा 500 ग्राम, काजू 250 ग्राम, बादाम 250 ग्राम, देशी घी 250 ग्राम और मिश्री 250 ग्राम लें| एलोवेरा के गुदे को छोटे-छोटे टुकड़े कर आटे में मिला लें| आटे को घी में भून लें| उसके बाद सभी को उसमे मिलकर छोटा-छोटा लड्डू बना लें| एक-एक लड्डू दिन में दो बार खाली पेट एक गिलास दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
समाज में सम्मान पाने और सुखी जीवन जीने के लिये, नशे का त्याग करना ही पड़ेगा...
ग्राम-छतैनी, तहसील-अजयगढ़, जिल-पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी नशा मुक्ति पर संदेश दे रहे हैं| जो व्यक्ति नशे से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं| वे लोग अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों के लिये एक परेशानी है| किसी को भी एक बार नशे की लत लग जाती है| तो वह छूटती नहीं है| उसका पूरा जीवन उसी में बर्बाद हो जाता है| उसे अच्छे बुरे की पहचान नहीं होती| जो इंसान नशे का आदि है, वे खुद पर विचार करें| जिससे उनकी वजह से समाज में किसी को नुकसान न हो| नशेड़ी व्यक्तियों की संगती को छोड़कर नशे से बचा जा सकता है| यदि व्यक्ति को अपने परिवार और समाज में सम्मान पाना है| बच्चो का भविष्य खराब नहीं करना है, और सुखी जीवन जीना है तो उसे नशे का त्याग करना ही पड़ेगा| देवेंद्र लोधी@9754649943.
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: DEVENDRA LODHI MP PANNA SONG STORY VICTIMS REGISTER
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा-
यू ही गुजर जायेगा घबराना कैसा-
हिम्मत से काम लेंगे घबराना कैसा-
सागर के सीने से लाये है जब मोती-
रेट निकल जायें घबराना कैसा-
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
पैसा नहीं मिलने के कारण शौचालय निर्माण एक साल से पूरा नहीं हुआ...मदद की अपील-
ग्राम-डोगरी हेटे, पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह धुर्वे बता रहे हैं| उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था| जिसके लिये उन्हें सरपंच द्वारा 2 हजार रुपये दिया गया था| बाकि पैसा उन्होंने खुद लगाकर शौचालय बनवाया, लेकिन पैसा नहीं होने के कारण उसमे सेफ्टी टैंक नहीं बना है| जिससे उपयोग नहीं कर पाते| शौचालय निर्माण के लिये शासन द्वारा 12 हजार रुपये दिया जाता है| लेकिन सरपंच द्वारा हितग्राही को केवल 2 हजार रुपये दिये गये | इसलीये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : रोजगार सहायक@6263218429. संपर्क नंबर@7024359793.
Posted on: Jun 10, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER
गांव में स्कूल नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-पोयागट्टू, पंचायत-वड्रीगोंडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी देवाराव, अतराक्ष, देवन भाई और बड़े भीमा बता रहे हैं| उनके गांव में आंगनवाडी और स्कूल नहीं है| बच्चे को दूसरे गांव पढ़ने के लिये जाना पड़ता है| वे गांव में स्कूल बनवाने के लिये आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर (माडवी देवाराव)@8179348159. सरपंच@9701493428, कलेक्टर@9440366555.
