भूमि पट्टा होने से हम खेती कर जीवन जी सकते हैं-

ग्राम-रामनका पेटा, पंचायत-रंगापुरम, मंडलम-आत्रापेटा, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से हिडमा सोडी बता रहे हैं| वे उड़ीसा से आकार वहां रह रहे हैं| और वनों से लकड़ी काटकर अपना जीवन जीते है| जिस पर वन विभाग का कहना है| यहाँ से चले जाओ| निवासी हिडमा सोडी का कहना है| उन्हें भूमि पट्टा दिया जाये| जिससे वे खेती कर जीवन जी सकें| भूमि पट्टा होने से उन्हें सुविधा हो जायेगी और वे शांति से जीवन जी सकेंगे| उनका कहना है| वनों को नहीं काटना चाहिये| इससे जीवन प्रभावित होता है| और दिक्कते आ सकती है|

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM BHOLA BAGHEL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

नानो ली वईया, नानो ली वईया...गोंडी गीत-

ग्राम-रामनका पेटा, तहसील-आत्रा पेटा, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से तोड़ेंग गगम्मा, पोड़ेमे रमा, सुमन देवी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
नानो नानो, वईले रुरिर बाबड तितल-
तोरेरे बाबड तितल नानो ली वईया ली-
नानो ली वईया, नानो नानो-
तीला तिंदेलाय, नानो नानो-
नानो ली वईया, नानो ली वईया...

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM SONG SUMAN DEVI TELANGANA

स्वास्थ्य स्वर : घमोरियों का घरेलू उपचार-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता गर्मी से होने वाले घमोरियों का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का पत्ता 100 ग्राम और पांच नीबू लेकर साफ कर लें| एक लीटर पानी में नीम की पत्ती और नीबू का रस मिला लें| उसके बाद उस मिश्रण को पकायें| जब मिश्रण पककर आधा लीटर बच जाये| उसे छान लेना है| उसके बाद 50 ग्राम फिटकरी को पीसकर दवा में मिला लेना है|अब दवा को घमोरी वाले स्थान पर लगाना है| इससे घमोरी में लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

कहाँ ले आये व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी...गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय हा सरगुजा जिला बड़ा भारी-
कहाँ ले आये व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
कहाँ ले आबे सर सरकारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
दिल्ली ले आवे रे सर सरकारी रे सरगुजा जिला बड़ा भारी-
पलामू, गढ़वा, नेपाल ले आवे व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
नेपाल बिहार ले आवे व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी...

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तू महलों कई रानी, मै गलियों का राजा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
तू महलों कई रानी, मै गलियों का राजा-
तेरा-मेरा खूब जमेगा, चल बजवा लें लगन का बाजा-
तू बंगले की रानी होगी, मै संसद भवन का राजा-
आगे पीछे पुलिस की गाडी होगी, बीच में रानी-राजा-
घूमेंगे-फिरेंगे ऐश करेंगे, देश विदेश से होगा साझा-
रूस, अमेरिका, जापान, मलेशिया, सबका होगा साथ-
जो भो हो जरुर होगा हमारे पास...

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »