वृद्धावस्था के लिये आवेदन देते है लेकिन सुनवाई नहीं होती...

भण्डार पारा, ग्राम-फलौनी, तहसील-भवरपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से रामेश्वर राम मरावी बता रहे हैं कि उनके पिता रामजीत मरावी को वृद्धावस्था पेंशन मिलना अप्रैल 2018 में बंद हो चुका है, कभी पेंशन मिलता है तो आधा दिया जाता है, उन्होंने इसके लिये गाँव के सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9753373998, सचिव@7999796088. संपर्क नंबर@8959778358.

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG PROBLEM RAMESHWAR MARAVI SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्प काटने पर क्या करें...

ग्राम-जुबानी कलार, तहसील, विकासखण्ड-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सर्प काटने पर क्या करना चाहिये बता रहे हैं, यदि किसी को सर्प काटे तो उसे जीतनी जल्दी हो सके स्वास्थ्य केंद्र पहुचायें, बेहोसी आने वाली हो तब उसे द्रोण पत्ती की बूटी की रस दो पुटकी 5 ml दिन में तीन बार पिलायें, नाक में और नाभि में उसी रस को लगा दें, इससे लाभ हो सकता है, ठीक होने तक चिकित्सक की निगरानी में रखें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9165992497.

Posted on: Mar 20, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISAD SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप से पानी पर्याप्त नहीं निकलता पानी की समस्या होती है...

ग्राम-बीरपुर, ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामाश्रय बता रहे हैं, स्कूल के पास उनकी बस्ती है जहाँ पर एक हैण्डपंप लगा है जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, उनका कहना है उसमे पाईप की कमी है और वासर ख़राब है, ये दोनों चीजें लगा दिया जाये तो समस्या ठीक हो सकती है, निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, जिससे लोगो को पीने का पानी मिल सके| PHE@7047603066, 9425173278. संपर्क नंबर@9179241525.

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: MP PROBLEM RAMASHRAY REWA SONG VICTIMS REGISTER

चला भईया चला बहिनी...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हरिओम एक भजन सुना रहे हैं:
चला भईया चला बहिनी-
कुदरगढ़ देवी मोर धाम-
अगल हवे देखा अब नौरात्री कर मेला-
कुदारगढ़ में भीड़ लागे देखा ठेलम ठेला-
दाई मोर बैठल हवे कुदरगढ़ मा-
कुदरगढ़ धाम देवी जेखर बड़ा नाम...

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: BALRAMPUR CG HARIOM SONG VICTIMS REGISTER

जीवन कर डोंगा हिले ला डुलेला...गीत-

बलराम (छत्तीसगढ़) से संध्या खलको एक गीत सुना रही हैं:
जीवन कर डोंगा हिले ला डुलेला-
नदी किनारे-
ओही जीवन डोंगा मोर इशु है के-
ओही जीवन डोंगा मोर मसीह है के-
ओही जीवन हारा मोर मोर इशु है के-
कैसे चली जाबो माई सरगे रात-
का तै डोर दसे ला...

Posted on: Mar 15, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALAKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »