भजन : अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता...
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे है:-
अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता-
तोला देखे बिना नैना, तरसत रे बिना-
तोला देखे बिना जिव्हा, तरसत रे बिना-
अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता-
आगे-आगे राम चले, बिच में लक्षमण भैया-
अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता-
तोला देखे बिना नैना, तरसत रे बिना...
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
सोहर गीत : जचा रानी ने जाये अनोखा सुन्दर लल्लना...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमती मंदाकनी मिश्रा एक सोहर गीत सुना रहें है:
जचा रानी ने जाये अनोखा सुन्दर लल्लना-
सासु जो आयें पिपरी पिसन को-
उन्होनें मांगी बिंदी हमनें सुनी मेहँदी-
लेके आना साजन रचानें वाली मेहँदी-
जचा रानी ने जाये अनोखा सुन्दर लल्लना...
Posted on: Nov 10, 2019. Tags: ANUPPUR CG MANDAKNI MISHARA SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल में हैंडपंप ख़राब है, दूर कुएं से लाना पड़ता है...कृपया मदद करे
ग्राम-बडवार, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी गाँव के सुखरामसिंह मरकाम से बात कर रहे है. जो बता रहे है कि, हसवा नदी मोहल्ला के वार्ड क्रमांक-2 में बठ्यापारा के प्राथमिक शाला का हैंडपंप ख़राब है, जिसका सूचना सरपंच तक पहुचाएं है, परन्तु ध्यान ही नहीं देते. अभी दूर से कुआं का पानी लाकर बच्चों को पिलाते है, बता रहे है स्कूल में भोजन बनाने का कार्य भी करते है जो कि दूर से पानी लाना पड़ता है|एक बार हैंडपंप सुधारने वाले आए थे परन्तु पर्याप्त साधन नहीं होने से बना नहीं पाएं, बोले थे वापस आकर बनायेंगे लेकिन दो हफ्तों से ज्यादा समय हो गया, अभी तक नहीं आये. इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैंडपंप बनवाने में मदद करे.P.H.E विभाग@8120171919.
सरपंच शिवकुमार@6264452785.अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क-सुखरामसिंह मरकाम@8435934630.
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: PROBLEM RUPLAL MARAVI SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
देवी गीत : हो जाओ दीनदयाल महामाई अब की बेर...
ग्राम-छुलकारी,पोस्ट फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही हैं:
हो जाओ दीनदयाल महामाई अब की बेर-
हो जाओ मेरी सहाय महामाई अब की बेर-
अब की बेर ओ मेरी माता सिंदूरा लेके आना-
अब की बेर ओ मेरी माता बिंदिया लेके आना-
लाना-लाना रे सिंदूरबा लाल महामाई अब की बेर-
अब की बेर ओ मेरी माता साड़ी लेके आना-
लाना-लाना रे चूनर लाल महामाई अब की बेर-
हो जाओ दीनदयाल महामाई अब की बेर...
Posted on: Nov 07, 2019. Tags: ANUPPUR MP MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
कदू ने लालन ना जाये शक्ल कंद नाचन को आयें...सोहर गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमती मंदाकनी मिश्रा एक सोहर गीत सुना रहें है:
कदू ने लालन ना जाये शक्ल कंद नाचन को आयें-
पिपरी पिसन को सासू बुलाई पिपरी पिसन को सासू बुलाई-
लवकी में पिपरी पिसयें शक्ल कंद नाचन को आयें-
लड्डू बंधन को जेठी बुलाई आलू ना लड्डू ना बंधाई-
पथिया रन्धन को छोटी बुलाई गोभी ने पथिया बनाई-
कदू ने लालन ना जाये शक्ल कंद नाचन को आयें...
