स्वास्थ्य स्वर : बीपी(उच्च रक्तचाप) बढ़ने पर घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी बीपी(उच्च रक्तचाप) बढ़ने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं: लहसुन 5 नंग, दूध 250 ग्राम| लहसुन के छोटे टुकड़े करके दूध के साथ उबाले| दिन में 2 बार सुबह शाम इसको गन गुना के बाद सेवन करे|इसे लाभ होता है| दूसरा उपाय- लहसुन 10 ग्राम, पुदीना हरा की पती – 20 ग्राम, जीरा- 10 ग्राम, धनिया फल- 10 ग्राम, काली मिर्च- 10 ग्राम, सेंधा नमक- 5 ग्राम| इस सबको पीस करके सुबह शाम खाने साथ चटनी की तरह खा सकते है| परहेज : ठंडी चीज़ो से बचे| अधिक मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कंठ माला(गले में गांठ) का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी कंठ माला(गले में गांठ) का घरेलू उपचार बता रहे हैं: लहसुन- 10ग्राम, शहद- 10ग्राम| दोनों को पीस करके, जहाँ पे कंठ माला होती है वह पे लगाए और ऊपर से कपडा बांध दे| एक चुटकी हल्दी, एक चमच शहद, एक लहसुन को मिला कर पीने से भी लाभ होता है| परहेज : ठंडी चीज़ो से बचे| अधिक मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कुत्ता काटने पर घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी कुत्ता काटने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं: जिस जगह पर कुत्ता काटा है, उस जगह को सबसे पहले नीम के पानी से साफ़ करे| 20 ग्राम लहसुन को पीस करके उसकी लुगदी को काटने की जगह पर लगा दे| इसको रेगुलर लगाए| कोसिस करे की हॉस्पिटल में जा करके इलाज कराये| इसका आयुर्वेद में उपचार है लेकिन समय लगता है|
अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थय स्वर : दर्द नाशक तेल बनाने की विधि...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय दर्द नाशक तेल बनाने की विधि बता रहे हैं: बैगन ( जो गोल , नीला, या काला हो) उसमे अनेक छेद करें| लहसुन की कलि को उन छेदों में डाल दें, उसके बाद लोहे की कढाई से सरसों के तेल डालकर एक-एक चम्मच मैथी, अजवाइन 10-15 लौंग (जो फूल लगी हो) इन सभी को इतना पकाएं की सभी जल जाए तो| ठंडा कर कपडे से छानकर रख लें| मरीज के जहाँ दर्द हो वहां हलके हाथों से मालिश करने से आराम मिलेगा| यह प्रयोग सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9424759941.
Posted on: May 24, 2019. Tags: HEALTH MADHYA PRADESH RAGHVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुखाम, नजला, खांसी, बुखार, का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी सर्दी जुखाम नजला, खांसी, बुखार, का घरेलू उपचार बता रहा है: लहसुन की कली 5 नग, लहसुन की पत्ती 5 नग, सोंठ 2 ग्राम, काली मिर्च 5 नग, दूध आधा किलो, इन सभी को अच्छी तरह कूट-पीसकर मोटा चूर्ण बना लेवें | इसके बाद आधा लीटर दूध में उबाल लें|जब वह आधा बच जाए तो दिन में दो बार सुबह खाली पेट और शाम को खाना खाने के बाद सोने के समय प्रयोग करने से लाभ प्राप्त होगा| यह विधि सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए|वैद्द्य एच. डी. गांधी@9111061399.
