गांव में सड़क नहीं बना है, बारिश में कीचड़ हो जाता है...मदद की अपील-
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कैलाश कुमार बघेल बता रहे हैं| उनके गांव में रोड नहीं बना है| जिससे लोगो को आने जाने में दिक्कत होती हैं| बारिश में कीचड़ होता है| जिससे वहनो को लाने ले जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@7898951190, रोजगार सहायक@7389705345, सचिव@7898056035. संपर्क नंबर@9174127421.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
पुल नहीं होने से आवागवन बाधित होता है...मदद की अपील-
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कैलाश कुमार बघेल बता रहे हैं| पंडरी खार से मेला स्थान तक पुल नहीं बना है| पंडरी खार और भेड़ागढ़ के बीच एक नाला है| दूसरा भेड़ागढ़ से मेला स्थान के बीच नदी है| जहां पर पुल की आवस्यकता है| जिससे लोग आना-जाना कर सकें| और बच्चे स्कूल जा सके| बारिश के दिनों में बाढ़ आने से आवागवन बाधित होता है| उन्होंने पुल के लिये अधिकारियों के पास काई बार आवेदन दिया है| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पुल बनवाने में मदद करें : सरपंच@7898951190, रोजगार सहायक@7389705345, सचिव@7898056035. संपर्क नंबर@9174127421.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुढ़ापे में हड्डियों में होने वाले दर्द का घरेलू-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बुढ़ापे में हड्डियों में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बरगद के पेड़ की अंदर की छाल को लेकर छाव में सुखाकर रख लें| एक चम्मच छाल को एक गिलास पानी में उबालें, जब पानी उबलकर एक कप रह जाये| तो छानकर ठण्डा कर लें | एक-एक कप पानी दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करें| आराम मिल सकता हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खुजली की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खुजली की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का पंचांग (पत्ती, जड़, ताना, छाल, फल) 250 ग्राम, और काली मिर्च 20 ग्राम लें| सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, सेम, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का उपयोग न करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा...देश भक्ति गीत-
ग्राम-छतैनी, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से एक छोटी से बच्ची अल्का देवी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो, कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर ना आये, जो लौट के घर ना आये
ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी...
