स्वाथ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्वगंधा 100 ग्राम, जटामासी 100 ग्राम, आंवला 100 ग्राम, अतीक पिस्टी 10 ग्राम, सिलाजीत 10 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दूध या पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दो साल पहले कुआ बनवाया था, आज तक योजना का पैसा नहीं मिला...मदद क अपील-
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कैलाश बघेल बता रहे हैं| उनके पिता हरी सिंह बघेल के नाम से पंचायत द्वारा एक कुआ आबंटित किया गया था| जिसे उन्होंने अधिकारी के कहने पर अपना पैसा लगाकर बनवाया| लेकिन पंचायत से अभी तक उन्हें पैसा नहीं मिला| उनका कहना उन्होंने अपने पशु और अन्न बेचकर कुआ बनवाया है| और अभी भी कर्ज देना बाकी है| 2 साल हो चुके हैं| अभी तक उन्हें पैसा नहीं मिला| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें| सरपंच@7898951190, रोजगार सहायक@7389705345, सचिव@7898056035. संपर्क नंबर@9174127421.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
किसी पर हँसने की वजाय आओ उसे हँसाकर तो देखे...कविता-
सीजीनेट के साथी सोनू गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं :
किसी पर हँसने की वजाय आओ उसे हँसाकर तो देखे-
किसी को रुलाने की वजाय, आओ उन आंसुओ को पोछकर भी देखे-
कितना सकून मिलता है, मन का एक फूल खिलता है-
हांथो में हांथ रखकर, कंधे से कंधा मिलाकर-
आओ हम साथ चलें, आओ हम सब एक कहानी बदलें-
अपनी ही हो परेशानिया चाहे कितनी भी चले आंधियां...
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: POEM SONG SONU GUPTA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो से संबंधित समस्या का घरेलू-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालो से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| भ्रंगाराज पंचांग सफेद फूल वाला 300 ग्राम, हरण 250 ग्राम, आंवला 250 ग्राम, तीली का तेल 1 लीटर लें| तेल को छोड़कर सभी को पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें| तीली के तेल को लोहे की कढ़ाही में गर्म कर, सभी को उसमे डालकर, पकायें | जब सभी जल जाये तो उसे ठण्डा कर लें, और सीसी में रख लें| उसमे इत्र का उपयोग कर सकते हैं| खुसबू के लिये| सुबह-शाम 5-10ml तेल लेकर बालो की जड़ो में हल्के हांथ से मालिस करें| बालो को धोने के लिये, मिट्टी या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगत राम लांजित गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 100 ग्राम अलसी और 30 ग्राम अजवाइन को लेकर भून लें| उसके बाद पीसकर बारीक पाउडर बना लें, और उसमे काला नमक डाल दें| अलसी के तेल में मिलाकर छोटे-छोटे दाने जैसा बना लें| उसके बाद चने के आटे में मिलाकर सेवन करें| सुबह-शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगत राम लांजित@7389964276.
