धरु से ध्यान कोई सगचो माय...हल्बी लोक गीत-

ग्राम-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उह्मता ठाकुर और मुकेश्वरी सूर्यवंसी एक हल्बी लोकगीत सुना रहे हैं :
धरु से ध्यान कोई सगचो माय-
गाऊं से गून तू जो ये धरती माय-
बसुंदरी सूचो नावा धरती माय-
शहर नगर मा बसली से घर द्वारा-
तू चो कोराने माय, तू चो कोराने आय-
बसुंदरी सूचो नावा धरती माय...
9131657196

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: CG MUKESHVARI SURYAVANSI NARAYANPUR SONG

कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज...गीत-

सीजीनेट के साथी रावेन्द्रसाय उइके एक गीत सुना र आहे हैं, जिसे सादी के समय गया जाता है :
कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज-
धरम अपनो भूल गये-
मात पिता की रे सेवा भुला गये-
सो भूले हैं सेवा रे जोहारे-
धरम अपनो भूल गये-
कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: RAVENDRASAI UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

अरे कान्हा आओ मधुबन में...गीत-

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
अरे कान्हा आओ मधुबन में-
राधा तेरी राह तके-
कब आओगे ओ बनवारी-
मुरली मधुर बजाओगे-
कान्हा आओ मधुबन में-
राधा तेरी राह तके...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

आवास बने 1 साल हो चुके हैं, क़िस्त का पैसा नहीं मिला है...मदद की अपील-

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-करकुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बाबूजी कश्यप बता रहे हैं| उनके नाम से आवास आय था| जिसका बचा हुआ, क़िस्त का पैसा नहीं आया था | जिसके कारण मजदूरी का भुगतान अपने खर्च से करना पड़ा है| उनका आवास बने 1 साल हो चुके हैं| लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं| कि दिये नंबरों पर बात कर 15,000 रुपये मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : मुख्य कार्यपालन अधिकारी@7974539283, सचिव@8319568146. संपर्क नंबर@8889397012.

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: CG MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...गीत-

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
जब से तेरी लगन लगी दिल हुआ दीवाना है-
सूरज में ढूँढा तुझे, चंदा में पाया है-
तारो की झिलमिल में मेरे श्याम का बेसरा है-
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »