चार-चार चूड़ी के बीच कंगन मोरे दाबे कलैया...झूमर गीत-
ग्राम पंचायत-कोलुहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राज कुवर और बिरुलिहा एक झूमर गीत सुना रही हैं:
चार-चार चूड़ी के बीच कंगन मोरे दाबे कलैया-
जा के कहो मेरे बारा बालम-
जल्दी सुनार लेके आवा कंगन मोरे दाबे कलैया जी-
चार-चार चूड़ी के बीच कंगन मोरे दाबे कलैया...
Posted on: Feb 26, 2019. Tags: BIRULIHA CG JHUMAR ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गोखारिन के गीटी पड़े एक पेड़ केरा रे...झूमर गीत-
ग्राम-बैजनपाट, पंचायत-खोहिर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रुकमुन बाई और कुंती देवी एक झूमर गीत सुना रही हैं:
गोखारिन के गीटी पड़े एक पेड़ केरा रे-
फ़रीन गईले केरा वाले, हुतीन गईले तरी रे-
केरा के खवैया केहू नहीं रे शहर में-
बोकरिन के घिटी परे एक पेड़ बिही रे-
फ़रीन गईले बिहीया रे हुतीन गईले डारी रे...
Posted on: Feb 26, 2019. Tags: CG ODGI RUKMUN BAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मोर सुवा न जी काउवां ता मोर लगाय...सुगा गीत-
ग्राम-बैजनपाट, पंचायत-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रुकमुन बाई, ललिता और कुंती देवी एक सुगा गीत सुना रहे हैं:
बर तो पाके पीपर गदरावे-
मोर सुवा न जी काउवां ता मोर लगाय-
उतर उतर कउवां हम चढ़ी बैठी-
मोर सुगना जी मै देखो दाई के शहर-
मोर सुवा न जी काउवां ता मोर लगाय...
Posted on: Feb 26, 2019. Tags: CG ODGI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे...गीत-
ग्राम-कछवाही, पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंजू जयसवाल और बिरंजू देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे-
देखो रे मेरे पायल की कली वजनदार है-
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे-
देखो रे मेरे झुमके की कली वजनदार है-
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे...
Posted on: Feb 26, 2019. Tags: CG MANJU JAYASWAL ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हांथो में लेकर माँ वीणा के तार, वीणा बजा दे तू माँ एक बार...गीत-
ग्राम-केछ्वारी, पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरीला सिंह एक भजन सुना रही हैं :
हांथो में लेकर माँ वीणा के तार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार-
सरस्वती मईया तू वीणा के तार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार-
माँ मै तुझे एक भी पल भूल न पाऊं-
माँ मै चरणों में तेरे शीश झुकाऊं...
