स्वने की ये जीवो वृंदावन जाई...भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक ओडिया भजन सुना रहे हैं:
स्वने की ये जीवो वृंदावन जाई-
आन पाई वोहे राधा गोविंद-
एक किवो दया मोठारे-
की बोहे दादा गोविंद-
तिवासे मरण ने वा-
जमवंद आहो मोपे नादे वोहे...

Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लकवा, मिर्गी और कंपन वात बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल लकवा, मिर्गी और कंपन वात बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जावसीर वह औषधी है जिसे लकवा होने की प्रथम स्थिती में उपयोग में लाया जाता है, इसके उपयोग से लकवा, मिर्गी, सिर दर्द में आराम मिल सकता है, गर्भ अवस्था में महिला इसका उपयोग न करें, काढ़ा बनाकर सुबह इसका सेवन कर सकते हैं, दवा का उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

मय खायल तू चाल चलन कैसे...गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शावित्री एक गीत सुना रही हैं:
मय खायल तू चाल चलन कैसे-
पिया जागो बखिन मा रहब कैसे-
रहब कैसे हो, रहब कैसे-
पिया जागो बखिन मा रहब कैसे-
सासू की बोलिया सहब कैसे-
पिया जागो बखिन मा रहब कैसे...

Posted on: Mar 03, 2020. Tags: MP REWA SAVITRI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सिकलिस सुजात या प्रमेय बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सिकलिस सुजात
प्रमेय का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आम के वृक्ष की ताजी छाल का रस 30 ग्राम लेकर बकरी के दूध के साथ सुबह एक गिलास सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, इसको 21 दिन तक सेवन कर सकते हैं, परहेज ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, नशा न करें, मैदा, शक्कर, नमक, का प्रयोग कम करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद प्रमाण पत्र बना...

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से पियार सिंह बता रहे है दुर्घटना के दौरान उनकी पत्नी का 9 सितम्बर को मृत्यु हो गया था, जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये वे आवेदन कर रहे थे लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@82249223236.

Posted on: Mar 03, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP PIYAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »