Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona in Gondi : 9th April 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं गोंडी बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सनबती दुग्गा और सैते दुग्गा | इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे गोंडी गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्डकॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: AND BULTOO RADIO CORONA GONDI SAITE DUGGA SANBATI DUGGA

राशन कार्ड नहीं बना है, लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं, राशन दिलाने में मदद करें-

ग्राम-बोड़तारा नावागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मिथलेश साहू बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं जिसके कारण घर से बाहर नहीं जा रहे हैं काम नहीं कर रहे हैं, ऐसे में खाने की दिक्कत होती है, उनका राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिलता है इसलिये वे सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि एसी स्थिती में राशन दिलाने मे मदद करें : संपर्क नंबर@9399385938.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CG CORONA JANJGIR CHAMPA MITHLESH SAHU PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

काम बंद हो चुके हैं, रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है मदद की अपील...

ग्राम पंचायत-ताती थईया, पोस्ट-कड़ोदरा, तहसील-पलदाना, जिला-सूरत (गुजरात) से संजय यादव बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पोस्ट पोनी फुलमजरा गाँव के निवासी हैं वे काम करने के लिये वहां गये थे लेकिन लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है कारखाने बंद हो गये हैं जिसके कारण खाने की दिक्कत हो रही है उनके साथ 150 लोग हैं जो रीवा जिले से हैं उनका कहना है रहने की जगह नहीं है खाने की दिक्कत है इसलिये सरकार से अपील कर रहे हैं कि घर पहुँचाने में मदद करें : संजय यादव@8469324728, राम गोपाल यादव@9558849898.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA GUJARAT PDS PROBLEM SANJAY YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉक डाउन में फंसे हैं राशन की समस्या हो रही थी अब मिल गयी है...

कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रवीन्द्र साहू बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के
जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले हैं वे लॉक डाउन में फंस गये हैं, जिस जगह पर वे रुके हैं वहां राशन की समस्या हो रही थी इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके दुसरे दिन अधिकारियों के मदद से उनको राशन मिल गया हैं इसलिये वे सीजीनेट मदद करने वाले साथियों और जिला अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6269358757.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT STORY MP RAVINDRA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

जहाँ नेटवर्क नहीं है गाड़ी नहीं जा पाती है वहां लोग सरकारी सुविधा से वंचित रह जाते हैं-

भाम्रागड़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से भारती बता रही हैं कोरोना के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उससे लोग बाहर नहीं जा पाते हैं इसके लिये सरकार ने घर पहुंच सुविधा की है लेकिन जिन इलाको में गाड़ी नहीं जा पाती है नेटवर्क नहीं है उन्हें दिक्कत होती हैं वहां तक ये सुविधा नहीं पहुंच पाती है, अभी सरकार उज्ज्वला योजना अंतर्गत लोगो को गैस दे रही है इसके लिये ऑनलाइन पर्ची कटाना होता है तो ये नहीं हो पायेगा क्यों कि लोग उस जगह तक नहीं जा पा रहे हैं, एसी समस्या आदिवासी इलाको में लॉक डाउन के कारण है : भारती@9421796504.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »