7 महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं...मदद की अपील-
ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालजी यादव बता रहे हैं| उनको 7 माह वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| इसके लिये उन्होंने ब्लाक में आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| अधिकारियों का कहना है, पेंशन खाते में जा रहा है लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना है खाते में पैसा नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@8224803976, CEO@9165689001, सचिव@9009919083. संपर्क नंबर@9098594490.
Posted on: Mar 09, 2019. Tags: CG LALJI YADAV PENSION PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
impact : मेरे पास रोजगार नहीं था 5 दिन पहले संदेश रिकॉर्ड किया और आज मेरे पास काम है...
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से हरीश कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि वे बेरोजगार थे| कोई काम नहीं था, जिसमे उनका घर चल सके| उन्होंने 5 दिन पहले सीजीनेट में अपनी बेरोजगारी की समस्या को रिकॉर्ड किया और आज उनके पास काम है, जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं| इससे पूर्व कभी किसी पेपर या टीवी में उनका नाम नहीं आया| सीजीनेट ने उनके संदेश प्रकाशित किया और उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट और सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : बाबूलाल नेटी@9098467235.
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
जिस तरह से मेरे पास काम है सभी के पास रोजगार हो ताकि सभी अपना जीवन यापन कर सकें...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी अपने सांथी मोतीलाल चंद्रवंशी से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं कि वे झारखण्ड के रहने वाले हैं| शहडोल में रेलवे विभाग में आपरेटर का काम करते हैं | 16 हजार उनकी आय है | उसी में वे अपना जीवन यापन करते हैं| और अपने काम से खुश हैं | एक सामन्य जीवन जीते हैं| उनका कहना है, जिस तरह से उनके पास काम है सभी को रोजगार मिले ताकि सभी अच्छे से अपना जीवन जी सके | बाबूलाल नेटी@7898022088.
Posted on: Mar 07, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG STORY VICTIMS REGISTER
सुनो सुनो ये दुनिया वालो, ये जगवासा लकड़ी का...गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, थाना जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से कन्हैया लाल केवट
जीत लकड़ी मरन कबीरा, खेल बना है लकड़ी का-
सुनो सुनो ये दुनिया वालो, ये जगवासा लकड़ी का-
जिस दिन तेरा जन्म हुआ था, पलंग बना था लकड़ी का-
तेरे पालने को बंधवाया, एक पलना लकड़ी का-
सुनो सुनो ये दुनिया वालो, ये जगवासा लकड़ी का-
जिया करे मन बहलाने को, देख खिलौना लकड़ी का-
गली में जब तू, खेलन निकला, गिल्ली डंडा लकड़ी का...
Posted on: Feb 28, 2019. Tags: KANHYALAL KEVAT SONG VICTIMS REGISTER
सैला बरे पैला बरे: पारंपरिक सैला गीत...
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट अपने साथियों के सांथ एक पारंपरिक सईला संगीत प्रस्तुत कर हैं. ये गीत मध्य भारत में निवास करने वाले गोंड जनजाति के लोग दशहरा, दीपावली, नवाखाई के अवसर पर गाया करते है, यह गीत और नृत्य इस समय रेवालाल जी के गाँव में चल रहा है जिसे वे अपने फोन के माध्यम से सीजीनेट के सुनने वाले साथियों के साथ बांटना चाहते हैं. इन समारोहों में अक्सर पूरा गाँव ही शामिल होता है और बच्चे, बूढ़े, महिलाओं सहित सारे लोग नृत्य और गीत में शामिल होते हैं और कोई दर्शक नहीं होता। पर दुखद है कि ये प्राचीन परम्पराएं अब धीरे धीरे कम और ख़त्म होती जा रही है और नयी पीढ़ी इसमें कम ही रूचि ले रही है. अभी के गीत के बोल हैं : सैला बरे पैला बरे-
