बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है-
ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयमती बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत में लिखित में आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुलिया बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666, संपर्क नंबर@7828067726.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM
गांव में पानी नहीं होने के कारण लोगों को दुर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उदेश कुमार कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है| गांव में बोरिंग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कुआं का पानी पीना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| CEO@9406166884, सरपंच@7974104633. संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
एकता और शांति से रहना चाहिए...
केशव प्रसाद दुबे, ग्राम पारपौड़ी, ब्लॉक ताजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से एक शांति संदेश सुना रहे है,एकता और शांति से रहना चाहिए, जिस तरह अलग अलग रंग के फूल को मिलाकर माला बनाया जाता है, उसी तरह अलग अलग धर्म के लोग को मिलकर हिंदुस्तान के एकता को एकजुट होकर दिखाना चाहिए, सभी जाती धर्म को एकजुट होकर देश मे रहना चाहिए...
Posted on: Dec 02, 2022. Tags: BEMETARA CG STORY
बारह बजे मेला लागे कारी तो पसीना छूटे...सरगुजीहा गीत
ग्राम पंचायत कोट्या, ब्लाक प्रतापपुर जिला सरगुजा (छत्तिसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं:
बारह बजे मेला लागे कारी तो पसीना छूटे,
चलत रहे ढेलुवा ला नजरी चलाले,
चलत रहे ढेलुवा ला नजरी चलाले सोना नजरी चलाले,
तोला मोला दोनों झन ला कुशमी बलाले होल,
हाथ में हाथ कड़ी लागे फिरेल मुश्किल...GT
Posted on: Dec 02, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SARGUJA SARGUJIHA SONG
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-येरमुर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सम्पदराम मोहरे बता रहे हैं उनके गांव में रोड नहीं बना है बरसात के दिनों में लोग चल नहीं पाते हैं कीचड़ हो जाता है| पतलागुडा से लेकर लाकीगुडा तक रोड खराब है| लगभग डेढ़ किलोमीटर तक नहीं बना है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| विधायक@9669056551, संसद@9406077448, सरपंच@7746075395, संपर्क नंबर@7724897752.
