राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-खरपड़ी, पोस्ट-मटोवाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सनउराम बघेल बता रहे हैं कि सोनावर मौर्य का राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है,
उनकी उम्र 50 से ऊपर है वे काम करने में असमर्थ हैं, उन्होंने कार्ड बनवाने के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9424188740.
Posted on: Apr 07, 2020. Tags: CG KONDAGAON PDS PROBLEM SANAURAM BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER
एक सुरता पड़ेस कार लेके...गीत-
ग्राम-बड़े सुखनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से शुभनाथ बघेल एक गीत सुना रहे हैं जिसे होली के त्यौहार में गाया जाता है:
एक सुरता पड़ेस कार लेके-
सुरुज ला मचकाव-
सुरुज औ मंडई मा येते-
जुलना सुके झूलन दें-
एक सुरता पड़ेस कार लेके...
Posted on: Mar 10, 2020. Tags: CG KONDAGAON SHUBHNATH BAGHEL SONG
योजना का बचा किस्त नहीं मिलने से मजदूरों को पैसा नहीं मिल दे पा रहे...
ग्राम पंचायत-पोरमेल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से नेखराम बघेल बता रहे हैं कि उनके नाम से आवास आया था जो पूरा हो चुका है लेकिन उनको लगत राशि नहीं मिला है जिसके कारण वे घर के निर्माण जिन मजदूरों ने काम किया था उनको पैसा नहीं दे पा रहे हैं, तीन किस उनको मिल चुका है एक किस्त बाकी है, अगस्त 2019 में उनका घर का काम पूरा हो चुका है, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, अपाहिज होने के कारण उन्हें जाने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सहायक सचिव@7987269816, सचिव@9406327695. कलेक्टर@9425598888. नेखराम बघेल@8305721670.
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG KONDAGAON NEKHRAM BAGHEL PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जयराम हरि कोई ठीक जरी बूटा ये पाकली गरी...हल्बी गीत-
ग्राम-पांडेगुडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पददे सिंह एक गीत सुना रहे है :
जयराम हरि कोई ठीक जरी बूटा ये पाकली गरी-
बूटा के बूटा बूटा के पाकली पाकली बरी-
तुमि गयी का्य -का्य तोगा गोदावरी इ लगे रली सारी-
हा री ततो राय हा ततो रि आय-
गंगा मुड्ले जातो राय एबे एतो राय...
Posted on: Feb 04, 2020. Tags: BOLA BAGHEL CG GONDI JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
लालच लोभ से हटकर अपने मत का सही उपयोग करें...
ओमप्रकाश बघेल बता रहे हैं छत्तीसगढ़ में पंचायत सुनाव चल रहा है इसलिये वे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी संदेश दे रहे हैं कि सभी मतदाता निपक्ष होकर अपने मत का सही उपयोग करें, लालच लोभ से हटकर अपना मत करें, जिससे पंचायत और देश का विकास हो |
