ये 14 लोग 6 दिन से लखनऊ से पैदल चल रहे हैं इन्हें कवर्धा छत्तीसगढ़ जाना है, कृपया मदद करें...
ग्राम-पोदर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) में संतोष अहिरवार की मुलाक़ात लखनऊ से पैदल और साइकिल के आ रहे लोगों से हुई है वे बता रहे हैं वे लोग पैदल और साईकिल से अपने घर कवर्धा जिला छत्तीसगढ़ जा रहे हैं, उनके साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं, 6-7 दिन से सफ़र कर रहे हैं, दिन में एक में एक बार भोजन बनाते हैं तो खाते हैं, उनका कहना है सफ़र में हमें बहुत दिक्कत हो रही हैं, इसलिये हमें मदद किया जाये जिससे हम सुरक्षित घर पहुँच सकें : संपर्क नंबर@9044458982. आप सभी श्रोताओं से अनुरोध है कलेक्टर डिंडोरी@6266562658 कलेक्टर कवर्धा@8462900200 से बात कर मदद पहुँचाने का प्रयास करें (167450)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस से अपना जान बचावों रे...
संतोष अहिरवार, ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) कोरोना के बचाव के लिए एक गीत सुना रहे हैं-
अपना जान बचावा रे
संगी वारी मोर कोरोना वायरस से अपना जान बचवा रे
पेट के खातिर मजबूरी में
मजदूरी को निकले हाय-हाय
के रोना में सड्को से पैरफिसले
उनला गाँव पहुचावा रे
लॉकडाउन मा फसे मजदूरों को गाँव पहुचावा रे भारत सरकार
कोरोना वाइरस से संगी जान बचावा
अपना मास्क लगावा रे
अपना जान बचावा रे...
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA MP SANTOSH AHIRWAR SONG SONG DINDORI VICTIMS REGISTER
हम 15 लोग दादरा नगर हवेली में लॉकडाउन में फंसे है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
संतोष कुमार गोड बता रहे है कि वे ग्राम-रामपुर कजिस्थान, पोस्ट-गोपीगंज, संत रविदास नगर भदोही उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, वे लोग काम करने के लिए दादरा नगर हवेली गए थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण 15 लोग फंसे गए है | उन लोगो को खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | उनका काम भी बंद है, वे लोग गाँव भी जाना चाहते है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@6355356749.(166245)
Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DADRA NAGAR HAWELI SANTOSH KUMAR GOUD SONG UP VICTIMS REGISTER
करो सत्संग पियारा जनम सफल हो जाये तुम्हारा...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
करो सत्संग पियारा जनम सफल हो जाये तुम्हारा-
संसय मिटे ज्ञान का हो जाये-
करो सत्संग पियारा जनम सफल हो जाये तुम्हारा-
मनुष पूजन में मन लागी, कोटिन तीरथ कर आयी-
मन का भाय न जाये बिना सत्संग विचार आये-
करो सत्संग पियारा जनम सफल हो जाये तुम्हारा-
Posted on: May 04, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: लॉक डाउन के कारण काम बंद है, खाने में समस्या हो थी, अब खाना मिल गया...
मानिकपुर, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में लॉक डाउन में फंसे लोगों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, भूरा बासुदेव बता रहे हैं वे कटनी जिले के रहने वाले हैं और वहां काम करने के लिये होली से पहले आये थे, लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद है जिसके कारण वे कहीं जा नहीं सकते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी अब समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे सभी मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@8435970620.
