Impact: Now getting new electricity office, old could have fallen any time...
तहसील-तमनार, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है कि उनके इलाके के बिजली विभाग का जो कार्यालय था वह पुराने पंचायत के पुराने भवन में था वो बहुत ज्यादा जर्जर स्थिति में था उससे आम जनता को बहुत परेशानी हो रही थी और कभी भी दुर्घटना हो सकती थी और अधिकारी लोगों की बात नहीं सुन रहे थे तो उसके लिए उन्होंने कुछ समय पहले सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और सन्देश रिकार्ड करने के बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो अभी नया भवन का निर्माण किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: ELECTRICITY RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
राजस्व अभिलेख में कुछ बहला कृषि भूमि को खार बता रहे, जिससे किसानों का नुक्सान हो रहा है...
तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कृषि विकास अधिकारी ए के चौधरी बता रहे हैं कि जो धान देर से पकती है जैसे स्वर्णा धान, ऐसे धान को गहरे खेत में बोया जाता है गाँव में उन खेतों को बहला कहते हैं | सभी धान को गहरे खेतों में नही बोया जा सकता कुछ धान जल्दी या मध्यम समय में पकने वाले होते हैं उन्हें खार जमीन में बोया जाता है जो सस्ती होती हैं पर तमनार क्षेत्र में कुछ खेती की जो भूमि है जो बहला किस्म की भूमि है उसे राजस्व अभिलेख में खार बताकर बाजार कीमत कम बताया जा रहा हैं इसलिए वे निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबर में बात कर कलेक्टर महोदय को सूचित करें जिससे किसानों को उनकी भूमि का सही लाभ मिल सके: कलेक्टर@07762222103. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Feb 28, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
परेशान करना है तो उसे करो जो देश का पैसा लेकर भाग रहे हैं, आम आदमी को नही...
ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुन्ती सिदार ग्राम शंकरा की निवासी है, वे आम आदमी विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के अध्यक्ष है और कह रही आज बीजेपी दिल्ली सरकार को कुचलने की कोशिश कर रही है उसकी निंदा करते है| जनता द्वारा चुनी हुई, संवैधानिक सरकार को परेशान करना असंवैधानिक है यदि परेशान करना ही है तो विजय माल्या, नीरव मोदी, नवीन जिंदल जैसे लोगों को परेशान करना चाहिए जो देश का पैसा लेकर भाग रहे हैं| अर्थात वे पूंजीपति जो गड़बड़ी कर रहे हैं उन पर कार्यवाही होनी चाहिए| वे कह रही हैं कि आम आदमी पार्टी के सांथ अन्याय करना ज्यादती है, वे उसका विरोध करती हैं. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Feb 26, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
जाहि विधि राखे गुरु ताहि विधि रहिये...भजन
राजेंद्र गुप्ता, तमनार, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से तबले के साथ एक भजन सुना रहे हैं, वे बहाजन गाने के साथ तबला खुद ही बजाते हैं:
श्री गुरु कहिये श्री गुरु कहिये-
जाहि विधि राखे गुरु ताहि विधि रहिये-
मुख्य में श्री गुरु नाम गुरु सेव हाथ में-
तुम अकेले नहीं बन्दे गुरु जी हैं साथ में-
साधु संग गुरु रंग अंग-अंग रंगिये-
जाहि विधि...
जिंदगी की डोर है गुरु जी की डोर में-
महलों में रखे चाहे झोपड़ी में वास दें...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: Rajendra Gupta SONG VICTIMS REGISTER
मोर टोपी पिन्हैया कहाँ गे, मोर भाषण देवइया कहाँ गे...छत्तीसगढ़ी रचना -
राजेन्द्र गुप्ता तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक स्वरचित रचना सुना रहे हैं-
मोर टोपी पिन्हैया कहाँ गे,मोर भाषण देवइया कहाँ गे-
अग्यारह लाख रुपया के मोटर में चढ़के गरीबी हटइया कहाँ गे-
मोर बैरी ला खोजत हंव,मोर दुश्मन ला खोजत हंव-
बैसाखू के सुध-बुध भुलागे,बैसाखू के सुध-बुध भुलागे-
ओखर चार खांडी के डोली हर कोशा बारी म घेरागे-
मोर टोपी पिन्हैया कहाँ गे,मोर भाषण देवइया कहाँ गे-
अग्यारह लाख रुपया के मोटर में चढ़के गरीबी हटइया कहाँ गे...
