पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव के होस्टल में पानी की बहुत समस्या है| बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलती हैं, दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.

Posted on: Jul 13, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA PROBLEM WATER

जौने घड़ी से आईयो मोसाफिर...गीत-

ग्राम-मवई, पोस्ट-अलहिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक
गीत सुना रही है:
जौने घड़ी से आईयो मोसाफिर-
वो गाड़ी जाने वाली है-
राम नाम का टिकट कटा लो-
बाबुल से फरमाती है-
वो गाड़ी जाने वाली है-
जौने घड़ी से आईयो मोसाफिर...

Posted on: Jul 09, 2022. Tags: BANDHA PAL SONG SURENDRA UP

छु कर पढ़े खिताबें देखो दृष्टिहीन उन्नति करते...गीत

सुरेन्द्र पाल, तहसील-मरेरू, जिला-बांदा उत्तरप्रदेश से सीजी नेट के श्रोताओं को गीत सुना रहे हैं:
छु कर पढ़े खिताबें देखो दृष्टिहीन उन्नति करते पढ़ लिखकर आगे बढ़ते-
छु कर पढ़े खिताबें देखो दृष्टिहीन उन्नति करते पढ़ लिखकर आगे बढ़ते-
अठारह सनों मे जनवरी चार खाँस के कुकरे गाँव मे जार – जावड़ इददुम दिल आऊ तयार साइमन बेल पिता लगते पढ़

लिखकर आगे बढ़ते-छु कर पढ़े खिताबें देखो
दृष्टिहीन उन्नति करते पढ़ लिखकर आगे बढ़ते-
अठारह साल में दृष्टि गवाई पढ़ लिख ऐसी लिपि बनाई छः अक्षर भाई-
लिखने में उलटी चलते पढ़ लिखकर आगे बढ़ते...
@8736053567.

Posted on: Jul 06, 2022. Tags: BANDAUP MARERU SONG SURENDRA PAL

गांव में पुल कि बहुत समस्या है, आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के समय नदी में पानी भर जाता है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.

Posted on: Jul 05, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA PROBLEM

पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ में अपना गाँव घर छोड़ तेलंगाना चले गए है-

ग्राम-कोयागट्टू, ब्लॉक-पल्वांचा,जिला-भाद्रद्री कोतागुदेम (तेलंगाना) से मडकम लक्ष्मण बता रहे है ,कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ में अपना गाँव घर छोड़ तेलंगाना चले गए है,तेलंगाना में 17 साल से खेती कर रहे जमीन को वहां कि सरकार कब्ज़ा कर पौधारोपण लगा रही है,और इन ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ वापस लौटने की धमकी दे रही है | लक्ष्मण का कहना है,अगर छ:ग वापस लौटे तो हमारे साथ फिर 2005 का अंजाम होने वाला है क्योंकि छत्तीसगढ़ में अभी भी हिंसा चल रही है | और वे कूली मजदूरी करके जीने वाले गरीब आदिवासी है,उन्हें छत्तीसगढ़ में कूली नहीं मिलती,हर साल कुली के लिए छ;ग सीमा पार कर आंध्र और तेलंगाना आना पड़ता है |और उनके बच्चे छोटे से तेलुगु भाषा सीखे है इसलिए वे छत्तीसगढ़ आने को तैयार नहीं अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@7337204323.

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM KOYAGATTU MADAKAM LAKSHMAN MAOIST PALVANCHA REGISTER T.G VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »