कुछ लोगों ने शासकीय भूमि पर घर बनाकर हमारा रास्ता रोक दिया है प्रशासन कुछ नहीं कर रहा...
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ में केहली खलको चंदेश्वर कुशवाह को बता रही है कि बालगंगाधर तिलक वार्ड संख्या 10 इंदिरानगर नवापारा में वे पिछले 30 वर्षो से निवासरत है और इनको आने जाने के लिए 12 फीट का रास्ता छोड़ा गया गया था जो कि शासकीय भूमि है | पर उस रास्ते पर वीरेंद्र पैकरा और राजेश पैकरा के द्वारा अवैध रूप से उस जमीन पर कब्ज़ा कर घर बना लिए है जिसके कारण इन लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास कई बार आवेदन भी किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| कृपया अधिकारियों से बात कर उनकी मदद करें । तहसीलदार@7587001516, 8458856716, SDM@8462809927, कलेक्टर@9424244625. चंदेश्वर कुशवाह@8120048936
Posted on: Dec 25, 2016. Tags: CHANDESHWAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
अस्पताल का उदघाटन स्वास्थ्य मंत्री ने एक साल पहले किया था अब तक कोई डाक्टर नहीं आया...
हमारे विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने हमारे गाँव में एक अस्पताल का उद्घाटन एक साल पहले किया था पर अब तक कोई डाक्टर नहीं आया है बता रहे हैं ग्राम पंचायत-लालगढ़, प्रखंड-विश्रामपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से उपेन्द्र कुशवाह है के साथ उपस्थित कामेश्वर सिंह जो बता रहे है कि यहाँ पर लगभग 40 गाँव की आबादी के लोगो को यह अस्पताल नजदीक पड़ता है पर डाक्टर नहीं होने से अस्पताल में काम शुरू नहीं हो पाया है | अगर यह अपस्ताल चालू हो जाता है तो लोगो को बहुत सुविधा होगी| आपसे अनुरोध है कि आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथी स्वास्थ्य मंत्री@9431390832 से बातचीत कर डॉक्टरो की व्यवस्था करने में मदद करें| उपेन्द्र कुशवाह@9661932374
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: SONG UPENDRA KUMAR KUSHWAHA VICTIMS REGISTER
We lost our lands to Govt dam, Still struggling for proper compensation...
Chiraunjilal Kushwaha is calling from Rajapur village of Nivadi Tehsil, Tikamgarh district in MP and says Baruvanala from Bundelkhand package has submerged surrounding villages and many got displaced and lost land. They’ve been appealing and protesting for compensation and rehabilitation since long but all efforts went in vain and Chief Minister also didn’t keep his promises. They request listeners to call Collector@9630436333, SDM@9893635444, Tehsildar@9893823929. Chiraunjilal Kushwaha@9589580782.
Posted on: Nov 24, 2016. Tags: Chiraunjilal Kushwaha SONG VICTIMS REGISTER
हीरा रुपया गहरे पानी मेरी मछली दूर गिराय...बाल कविता
ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उतारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक कविता सुना रहे हैं:
हीरा रुपया गहरे पानी मेरी मछली दूर गिराय-
कितनी अच्छी झलकी रानी-
बड़ा समुन्दर इसके अन्दर-
मैं कैसे जा पाऊंगा अगर तुम ढून्ढकर-
ला दोगी तो मैं मेले में जाऊँगा-
तू आती जाती रहती है ये सारा घर तेरा है-
यहाँ वहां कुछ देख जरा तू कहाँ रुपया मेरा है...
Posted on: Nov 21, 2016. Tags: AKLESH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
बेटी है तो कल है, बेटी है तो सृष्टि है नारे के साथ पलामू झारखण्ड में जागरूकता यात्रा का शुभारम्भ...
बेटी है तो कल है, बेटी है तो सृष्टि है इस नारे के साथ पलामू झारखण्ड में आज एक यात्रा शुरू हुई है जिसका शुभारम्भ प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेन्द्री पाल ने किया यह बता रहे हैं उपेन्द्र कुमार कुशवाहा जिनके साथ उपस्थित हैं किशलय कुमार जो बोल रहे हैं कि माँ भारती सेवा ट्रस्ट के तहत वे लोग पलामू जिले के के सभी 22 प्रखंडों में 18 दिवसीय 400 सौ किलोमीटर का पद यात्रा कर रहे है | जिसका मुख्य उद्देश्य है बेटी बचाओ का सन्देश जान जान तक पहुंचाना और लोगों को इस बारे में जागरूक करना । वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से इस मुहिम से जुड़ने का अनुरोध कर रहे है और कह रहे हैं कि इस आंदोलन को सारे देश में फैलाना है । और जानकारी के लिए उपेंद्र@9661932374

