गाँव में पानी की समस्या है सोलर पंप लगवाने में मदद करें...
माझी पारा, ग्राम पंचायत-पोरमेल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रसिता, तिरदेव कश्यप, जुबरी बाई और सोमवती बता रही हैं उनके पारा में पानी की समस्या है उन्होंने सौर उर्जा पंप के लिये आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, गाँव में लगभग 80 जनसंख्या हैं, एक किलोमीटर दूर नल से पानी लाते हैं गाँव के सारपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7879581736. सचिव@9406327695, जनपद CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मुवावजा नहीं मिल रहा है झोपड़ी बनाकर रहते हैं...
ग्राम पंचायत-कोरनेल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बगनु बता रहे हैं कि बारिस के कारण उनका घर गिर गया था, 9 महीने से जयादा हो चुका है, जिसका सर्वे पटवारी कर के गये थे लेकिन उसका मुवावजा नहीं मिला है, वे झोपड़ी बना के रह रहे हैं, उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत किया है लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / महेश@8839455806. सचिव@9406327695, जनपद CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888, पटवारी@7987324500.
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वेत प्रदर या रक्त प्रदर का घरेलू उपचार-
ग्राम-जुबानी कलार, विकास्खंड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य राम प्रसाद निषाद स्वेत प्रदर या रक्त प्रदर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, लोद छाल का चूर्ण, अशोक छाल का चूर्ण और अस्वगंध का चूर्ण को बराबर मात्रा में लेना है, इस मिश्रण को एक चम्मच चावल के धुले पानी में सेवन करने से प्रदर रोग में आराम मिल सकता है, छ: माह तक लगातार सेवन करना होता है, समस्या में आराम मिल सकता है, सबंधित विषय पर जानकारी लेने के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9993763732.
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
योजना का बचा किस्त नहीं मिलने से मजदूरों को पैसा नहीं मिल दे पा रहे...
ग्राम पंचायत-पोरमेल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से नेखराम बघेल बता रहे हैं कि उनके नाम से आवास आया था जो पूरा हो चुका है लेकिन उनको लगत राशि नहीं मिला है जिसके कारण वे घर के निर्माण जिन मजदूरों ने काम किया था उनको पैसा नहीं दे पा रहे हैं, तीन किस उनको मिल चुका है एक किस्त बाकी है, अगस्त 2019 में उनका घर का काम पूरा हो चुका है, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, अपाहिज होने के कारण उन्हें जाने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सहायक सचिव@7987269816, सचिव@9406327695. कलेक्टर@9425598888. नेखराम बघेल@8305721670.
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG KONDAGAON NEKHRAM BAGHEL PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में बिजली नहीं होने से दिक्कत होती आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-खरपड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लच्छूराम एवं उनके साथी वार्ड क्रमांक 8 और 9 में बिजली की समस्या को बता रहे हैं वहां लगभग 200 जनसंख्या है सौर ऊर्जा दिया गया है लेकिन वो बिगड़ते रहता है, बरसात के मौसम में लोगो को रात भर आग जलाकर रखना पड़ता है, शिकायत करते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में सहायता करें : सचिव@9406327895, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर@8103481510.
