कचरिया तेरो ब्याह करे खरबूजा न्योतो दईयो...सब्जी गीत -
ग्राम-मोहम्मदपुर, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से बीज बचाओ-कृषि बचाओ यात्रा के दौरान जगदीश के साथ में रामचरण लाल शर्मा है जो सब्जियों पर एक गीत सुना रहे हैं :
कचरिया तेरो ब्याहों करे खरबूजा न्योतो दईयो-
घिया-तोरईया मंगल गावे,खीरा नाच नाचईयो-
अब झुनका तोरई मौसी रमा समोसा अईयो-
मटर बिचारी सास तुम्हारी कदुये ससुर बनईयो-
आलू-बैगन बने बाराती मूरा दूल्हा अईयो-
छैम करेला बने भतईया शलजम भात भरईयो-
मेथी माई,गाजर नानी नाना रतालू आईयो-
गोभी फूली फूफी लागे सिल्कंद और फूफा आईयो-
ककड़ी बहना जल्दी अईयो साथ कलीन्दो लईयो-
और भेड़सफल नंदेऊ लागे भेंडे देवर बनईयो-
कचरिया तेरो व्याह करे खरबूजा न्योतो दईयो...
Posted on: Jun 04, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का नाम भेजरी धान के नाम पर पड़ा, हम गोबर खाद की मदद से कई देसी धान उगाते हैं...
ग्राम-भेजरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव, बीज बचाओ-कृषि बचाओ यात्रा के दौरान उनके साथ गाँव के किसान सुन्दरलाल जी से मुलाक़ात की जिनसे परम्परागत फसलों के बारे में जानकारी ले रहे हैं इस गावं का नाम भेजरी धान के कारण पड़ा था क्योकि यहाँ पर बेझारी धान की फसल की पैदावार की जाती है इसमें इसमें मुख्यत गोबर खाद का उपयोग किया जाता है, और साथ में मिट्टी भी मिलायी जाती है जिससे इसकी पैदावार ज्यादा होती है जबकि सरकारी बीजों में यूरिया खाद का उपयोग किया जाता है वे बगरी, बर्रा, नवारी, लोहण्डी आदि किस्म के देसी धान उगाते हैं यहाँ पर धान के अलावा कोदो, कुटकी, उरद ,अरहर आदि फसलों की उपज भी होती है | जगदीश यादव@7697448583
Posted on: May 24, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जहरीले कीड़ों से बचने के घरेलू उपाय -
जगदीश यादव आज वैद्य रामलोटन कुशवाहा से बात कर रहे हैं जो बरसात के मौसम में जहरीले कीड़ों से बचने के उपाय बता रहे हैं. जब भी किसी व्यक्ति को सर्प काट ले तो बरसात के ही मौसम में केचुआ भी निकलता है जो बिलकुल सर्प की तरह दिखता है उसको लेकर व पीस कर दूध के साथ प्रभावित व्यक्ति को पिला दे 15 मिनट में जहर उतर जाता है ,यदि अन्य जहरीले कीड़े काट ले तो उसे बेल की जड़ जिसका पत्र भगवान शिव के ऊपर चढ़ता है उसको लाकर पीसकर प्रभावित व्यक्ति को जहाँ कटा है वहां पर लगा दें तथा उसके रस को पिला दे इससे आराम मिलता है. घर में कोई भी जहरीला कीड़ा न आये इसके लिए सर्पगंधा नाम की जड़ी-बूटी को घर में बांधते हैं जिससे कीड़े नहीं आते है | जगदीश@8602008333
Posted on: May 23, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा के दौरान एक बैठक में 56 प्रकार के बीजों के बारे में जानकारी मिली...
मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा किये जा रहे बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा से जगदीश के साथ आज यात्रा के अनूपपुर जिला सयोंजक ओंमकार सिंह हैं जो बता रहे है कि कल जिले के ग्राम बिजरी में यात्रा की चौपाल लगाई गई जिसमे 56 प्रकार के देशी बीजो के बारे में जानकारी मिली जो विलुप्ति की कगार पर है. लोगो को प्रेरित किया जा रहा है कि वे इन बीजॉ को एकत्रित कर बीज बैंक बनाएं और इसके बाद बोर्ड द्वारा लोगो को यह बीज निशुल्क वितरण किया जायेगा यात्रा 35 जिलों में जाएगी और यात्रा का समापन 27 जून को भोपाल में किया जायेगा जहां यात्रा से प्राप्त जानकारी साझा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। जगदीश@7697448583
Posted on: May 21, 2017. Tags: JAGDISH SONG VICTIMS REGISTER
1965 तक 1 लाख 10 हजार प्रकार में से आज देश में धान की 3-4 हज़ार प्रजातियां ही बची हैं...
मंडला (मध्यप्रदेश) से जगदीश बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा से बोल रहे हैं यह यात्रा ५५ दिवसीय है और मध्यप्रदेश के ३५ जिलो में जाएगी। यात्रा का मकसद पारम्परिक बीजो को बचाना है उनके साथी बाबूलाल दहिया बता रहे हैं कि १९६५ तक देश में १ लाख १० हजार धान के बीजो के प्रकार थे उसमे से अभी देश में मात्र ३ से ४ हजार किस्मे ही बची है अगर इन्हें जल्द ही नही बचाया गया तो कुछ सालों में यह भी खत्म हो जाएगी. इस यात्रा का मकसद यही है कि जो देसी बीज बचे है उन्हें बचाया जाए जैसे लाल धान, कोदो, कुटकी, सवा, रागी, धान, कंगनी, कुटकी, मकई, ज्वार, बाजरा. बाबूलाल दहिया जी ने एक सौ दस किस्म की धान बचाकर रखी है, इस काम को आगे बढ़ाने की ज़रुरत है जगदीश@7697448583
