फसल कटी खुशबु आसमान, सबके घर में हुआ अनाज...बाल कविताएं

किलकारी बालकेंद्र मुजफ्फरपुर (बिहार) से शशी कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
फसल कटी खुशबू आसमान,सबके घर में हुआ अनाज-
इसमें कोई भेद नहीं इसको कोई खेद नहीं-
खुद पूजा करे या पढ़े नमाज, सब कोई खाता यही अनाज...
2
एक था राजा का बेटा, दो दिन बिछावन पर लेटा-
तीन डॉक्टर दौड़े आये, चार दवा की पुडिया लाये-
पांच मिनट उसको समझाए, छः छः घंटे बाद पिलाये-
सातवे दिन वे आँखे खोले, आठवे दिन माता से बोले-
नवे दिन कुछ हिम्मत आई, यही तो गिनती सीख लो भाई...

Posted on: May 29, 2016. Tags: SHASHI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

खिलखिलाती जमीं, हंस रहा आसमां...स्वागत गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से कक्षा-1 की छात्रा किश्ती कुमारी अपने सहेलियों प्रीति, दीक्षा, चाँदनी, अंजली व अन्नू के साथ एक स्वागत गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
खिलखिलाती जमीं, हंस रहा आसमां-
स्वागतम-स्वागतम-स्वागतम मेहरबां-
पास कुछ भी नहीं भेंट मैं क्या करूं-
अपने खुशियों को अपने ह्रदय में धरूं-
सामने हम खड़े हैं लिए कारवां-
स्वागतम-स्वागतम-स्वागतम मेहरबां....

Posted on: Jan 29, 2016. Tags: KISHTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

देश की सुगंधवा की बिरहानु मनवा मराई गैले ना...भोजपुरी देशभक्ति गीत

ग्राम- दहेजवार जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से अंजली जी एक देश भक्ति गीत भोजपुरी में सुना रही हैं| यह गीत उन जवानों को समर्पित है जिन्होंने देश के लिए जान गवां दी:
देश की सुगंधवा की बिरहानु मनवा मराई गैले ना-
कि देश की जवनवा मराई गैले ना-
कितना वीरनवा की जनवा मरैले हो-
खा कर भैले ना-
सुहागिन की मांगिया धोवाइल गैले ना-
रोई- रोई कहे ली माई रे बहिनया हो-
रक्षा करहु ना...

Posted on: Jan 16, 2016. Tags: Anjli Kumari SONG VICTIMS REGISTER

रोटी का सवाल है भइया रोटी का सवाल...संघर्ष गीत

जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से कक्षा-4 की छात्रा अदिति कुमारी एक गीत गा रही हैं:
रोटी का सवाल है भइया रोटी का सवाल-
लाखों-लाख करोड़ों भूखे-नंगो का सवाल-
ये तेरा भी सवाल है, ये मेरा भी सवाल-
तेरे घर में आधी रोटी मेरे घर में फाका-
तेरे घर में सेंध लगी तो मेरे घर में डाका-
तू भी फटेहाल है भाया मैं भी फटेहाल-
तुझको मारा खुली जगह पे मुझको गलियारों में-
तुझको मारा भिन्सारे में मुझको अंधियारों में-
जीना है मोहाल मेरा, तेरा भी मोहाल-
रोटी का सवाल हैं भइया रोटी का सवाल...

Posted on: Sep 04, 2015. Tags: Aditi Kumari SONG VICTIMS REGISTER

है सबसे उत्तम गुरु की पूजा, है सबसे पावन गुरु की पूजा...

ग्राम-दुर्गापुर, जिला-झांसी, उत्तरप्रदेश से बंटी कुमार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
है सबसे उत्तम गुरु की पूजा, है सबसे पावन गुरु की पूजा-
गुरु की पूजा है सुखदायी, गुरु की पूजा है रंग लाई-
गुरु है राजी तो रब है राजी ,गुरु बिना ना कोई दूजा – है सबसे उत्तम गुरु की पूजा, है सबसे पावन गुरु की पूजा-
गुरु ब्रह्मा गुरु महेश्वर, निराकार है गुरु ही ईश्वर-
गुरु ही जल में, गुरु ही थल में, गुरु ही सारे जहाँ मे ऊँचा – हे सबसे उत्तम गुरु की पूजा, हे सबसे पावन गुरु की पूजा...

Posted on: Aug 02, 2015. Tags: Banti Kumar SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »