पंचगव्य बनाने की विधि-

जिला-छिंदवाडा, मध्यप्रदेश से संजय पंचगव्य के बारे में बता रहे हैं, गौमूत्र 8 ग्राम, गाय का ताजा गोवर का रस निकाल कर कपडे से छान कर 4 ग्राम ले लें, गाय का दूध 32 ग्राम और दही 32 ग्राम, घी 32 ग्राम लें, रात को पानी में रखे, इन सब को मिलाकर मिट्टी, कांच या स्टील के पात्र मे उपयोग करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@187007. (AR)

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: CHHINDWARA MP SANJAY

पंचामृत का महत्व...

जिला-छिंदवाडा, मध्यप्रदेश से आचार्य संजय पंचामृत का महत्व और बनाने का तरीका बता रहे हैं| पंचामृत का सेवन लाभदायक होता है, इसका उपयोग पूजा पाठ के समय प्रसाद के रूप में किया जाता है| यह सुपाच्य होता है| आयुर्वेद के अनुसार जब किसी रोगी को भोजन नहीं पचता तब उसे दवा के रूप में पंचामृत दिया जाता है| पंचामृत बनाने के लिये 5 चीजे उपयोग में लायी जाती है| गाय का घी, शहद, शक्कर, दूध, तुलसी पत्र, गंगा जल लिया जाता है| इसके लिये सभी को आवश्यकता अनुसार लिया जा सकता है|

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: ACHARYA SANJAY CHHINDWARA MP

ग्राम पंचायत डोड्रेपाल ( कोसरागुडा) में आवासों की समस्या कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत डोड्रेपाल कोसरागुडा,ब्लाक दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) इस डोड्रेपाल पंचायत में एक भी प्रधानमंत्री आवास नही है इसी सन्दर्भ से कुछ ग्रामीणओ से बात करते है, ग्रामीणों के नाम गागरू राम मांजी ,देवीप्रसाद वेंजम मैं यह का जनप्रतिनिधि भी हूँ और लेंच का अध्यक्ष हूँ और वाढ 4 का पंच हूँ बुधराम सरपंच की पति है यह के आपको जानकारी है यह का एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं है , जी हा हमारा ब्लॉक् मेंल लिखके भी दिए है अभी तक उदार से आदेश नहीं आया हैं,एक भी नहीं है अभी तक जनपद में जानकारी दिए हैं लिस्ट भी दिए है उसके बावजूद भी नहीं है हम लोग सी.ओं.से भी बात हुई है और जिला पंचायत से भी बात किये उधर का नहीं आया है कर के बोले है 2020 को एक भी आवास नहीं मिला इस पंचायत को, प्रधानमंत्री का वादा है की 2022 तक पुरे भारत में हर गरीबो को पक्का मकान देने का वादा है इनमे मेरा ऐ है की 2020 भी आंधा हुआ है की अभी तक मेरा पंचायत में भी एक भी नहीं है सरकारी आवास ,और हमारा बस्तर में ऐसा गरीब है जो लोग मन पत्थर का घर में जिंदगी भीता थे और जो बरसात के मौसम में रहने लयक भी नही है,लेकिन मुझे लगता है अभी 2022 तक शायद बन ओएगा मैं अभी ऐ चाहता हूँ की जल्दी -जल्दी से जनपद में सरपंच,सचिव,को सर्वे कर के देना चाहिए कृप्या मदद करें!|

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTAR CHHATTISGARH DARBHA HOUSING PROBLEM

घर के ऊपर बिजली का तार है, बच्चों से दुर्घटना का डर बना रहता है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचयत-छिंदावार, पोस्ट- तारागाँव, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से वीरनाथ भारद्वाज बता रहे हैं कि बिजली कनेक्शन में सुधार के लिए कई बार आवेदन दिया पर अभी तक हल नहीं किया गया। उनके घर के ऊपर से बिजली का तार गया है जिससे बच्चों के साथ दुर्घटना का डर बना रहता है। तीन-चार परिवारों के साथ हादसा हो सकता है। सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समाधान कराने में मदद करें। अधिक संपर्क के लिए नंबर@ बिजली विभाग@9424170833, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694 संपर्क@6263829536.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG CHHINDBAHAR ELECTRICTY LOHANDIGUDA PROBLEM VEERNATH BHARADWAJ

हमारे गांव के मंदिर में बिजली नहीं है, वहाँ कई लोग दर्शन के लिए आते हैं और मेला भी लगता है

दुर्गापारा, ग्राम पंचायत- छिंदवार, पोस्ट- तारागांव, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरनाथ भारद्वाज बता रहे हैं कि उनके गाँव में एक शिव मंदिर है जिसमे बिजली नहीं है। काफी लोग उस मंदिर में दर्शन करने आते है व मेला भी लगता है। अंधेरा होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर समस्या हल करवाने में मदद करें। संपर्क नंबर- कलेक्टर@8488956694, सीईओ@8889251366, बिजली विभाग@9424170833, पीड़ित व्यक्ति@6263829536.

Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTAR CG CHHINDBAHAR ELECTRICITY LOHANDIGUDA VEERNATH BHARADWAJ

« View Newer Reports

View Older Reports »