भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है...गीत-

ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं:
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है-
भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है-
बहोत बड़ा संकट आया है इसका और इलाज नही-
जीवन अगर बचानी है मनमानी करना आज नही-
मोह ममता में रहना है सबको घर में रहना है-
अगर बात न मानी तो बड़ी तबाही आयेगी-
एक हमारी गलती से सौकड़ो जाने जायेगी-
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है...

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CORONA MP REWA SONG VIBHA DEVI VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन होने से लोग घर से नहीं निकल पाते, राशन दिलाने की अपील...

ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी बता रही हैं कोरोना के कारण देश में लॉक डाउन है, जिसके कारण लोग घर से नहीं निकल सकते हैं, गाँव में लोगो को खाने के लिये राशन की आवश्यकता है इसलिये वे सरकार से निवेदन कर रही हैं कि उनके के लिये राशन की व्यवस्था करायें जिससे निवासी जीवन यापन कर सकें : संपर्क नंबर@8516047101.

Posted on: Mar 31, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUKANYA DEVI VICTIMS REGISTER

सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है...गीत-

ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं:
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है-
भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है-
बहोत बड़ा संकट आया है इसका और इलाज नही-
जीवन अगर बचानी है मनमानी करना आज नही-
मोह ममता में रहना है सबको घर में रहना है-
अगर बात न मानी तो बड़ी तबाही आयेगी-
एक हमारी गलती से सौकड़ो जाने जायेगी-
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है...

Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CORONA MP REWA SONG VIBHA DEVI VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस से बचने के लिये...गीत-

ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी एक गीत सुना रही हैं:
कोरोना वायरस से बचने के लिये-
बस एक उपाय है बहना-
मम्मी पापा, भाई बहना-
घर पे सभी रहो-
कोरोना बैर से बहोत खतरे को-
सरकार द्वारा नियम अच्छा सुरक्षा जनता का है...

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKANYA DEVI VICTIMS REGISTER

Impact : अधिकारियो के कारवाही के बाद बच्चे सुरक्षित घर में रहते हैं...

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं, कोरोना वायरस का खतरा चारो तरफ फैला है इसके बाद भी बच्चे उनके गाँव में मैच खेलते थे, सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे और वायरस को फैलने का मौका दे रहे थे, समझाने पर नहीं मान रहे थे तब उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गयी और कारवाही हुई आब बच्चे वहां नहीं खेल रहे है सुरक्षित अपने घर में हैं इसलिये वे मदद करने सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9584896474.

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »