पीड़ितो का रजिस्टर :- रोजगार दिलाने में सहयोग करे ...

दिनेश जी ग्राम तर्रेम पंचायत तर्रेम ब्लोक उसूर जिला बीजापुर के रहने वाले है|बातचीत के दौरान दिनेश जी ने बताया की बड़े पिता जी सरपंच थे जिसके कारन नक्सली उनको मारना चाहते थे|मेरे पिताजी को 2006 में नक्सलियों ने पेड़ में उल्टा लटकाकर मारपीट किया और गाँव से भगा दिए”|
“जान बचाकर हमलोग बीजापुर आये और शिविर में रहकर कुली मजदूरी का काम करने लगे|अभी अपना छोटा सा घर बनाकर रहता हु और वेल्डिंग दुकान में जाकर काम करता हु जिससे मेरा परिवार चलता है|नक्सली के डर के कारण यहाँ रहता हु सरकार से रोजगार हेतु कोई काम मिल जाता तो सुविधा होता |आवाज सुनने वाले साथी अधिकारी से बात कर मदद करे SDM@7976846507,संपर्क @7587124522

Posted on: Feb 21, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM

पीडितो का रजिस्टर;; नौकरी दिलाने में मदद कीजिये

धनुराम पटेल ग्राम तुरंगदाहा पंचायत तुरंगदाहा ब्लोक दुर्गकोंदल जिला कांकेर छतीसगढ़ के निवासी है |पटेल जी बता रहे है की उनका बेटा पुलिस में आरक्षक थे |जिसके कारण नक्सली उनके घर में आकर छानी छप्पर तोड़ फोड़ कर दिए और पटेल जी को जान से मारना चाहते थे पर वे घर का दरवाजा नहीं खोले जिसके कारन उनका जान बच गया नौकरी दिलाने में सहयोग करे|
पीड़ित @6260789982,कलेक्टर 7868241222

Posted on: Feb 20, 2023. Tags: CG KANKER MAOIST REGISTER VICTIM

पीडितो का रजिस्टर :- नौकरी के लिए सरकार व् जन प्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगा रहा हु...

मुनाराम पसरा ग्राम माटवाडा ब्लोक भैरमगढ़ जिला बिजापुर छतीसगढ़ से बता रहे है|मई जब छोटा था उस समय नक्सलियों ने मेरे पिता जी की हत्या कर दिए |कुछ समय बाद माँ भी बीमारी से मर गई और मै अनाथ हो गया था |मेरे चाचा मेरा अनाथ आश्रम में दाखिला करा दिए और मै वही से पढाई शुरू किया था |अभी रायपुर में आगे का पढाई कर रहा हु |पिता की मृत्यु 2007 में हुई थी उस समय सरकार द्वारा 1 लाख रुपया मुवावजा के तौर पर मिला था,हमलोग दो भाई है |नौकरी और अन्य सुविधा हेतु सरकार व् जन प्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगा रहा हु पर किसी तरह का सहयोग नहीं मिल पा रहा है|मेरी आवाज सुनने वाले साथी कृपया मदद करे |पीड़ित @6265480239 ,SDM@7976846507

Posted on: Feb 20, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM

पीडितो का रजिस्टर :-आवास दिलाने में मदद करे ...

चेतन नुरुटी ग्राम दमकसा ब्लोक दुर्गकोंदल जिला कांकेर छतीसगढ़ से है|चेतन जी बता रहे है की उनके बड़े भाई नगर सैनिक में थे जिनको 2010 में गोटुलमुंडा मेला में नक्सलियों द्वारा हत्या कर दिया गया था |हत्या के बाद सरकार द्वारा 4 लाख मुवावजा मिला और मुझे अनुकम्पा में नौकरी मिली है |नक्सल पीड़ित हु और सरकार से इंदरा आवास या प्रधानमंत्री आवास के लिए मांग कर रहा हु पर अब तक कोई पहल नहीं हो पाया है |मेरा आवाज सुनने वाले साथी कृपया मुझे मदद करे |पीड़ित @6264441878
कलेक्टर @07868241222

Posted on: Feb 20, 2023. Tags: AAWAS CG KANKER MAOIST PROBLEM REGISTER VICTIM

पीड़ितो का रजिस्टर :- परिवार के भरण पोषण हेतु रोजगार चाहिए ..

छंनु जी ग्राम डुमरा पंचायत कैका ब्लोक बीजापुर जिला बिजापुर छतीसगढ़ के स्थाई निवासी है|छंनु जी बता रहे है की वे जब अपने गाँव में रहते थे,किसी जरुरी काम हेतु गाँव के बाहर बाजार या शहर जाते थे,तो उनको गाँव वापस आने के बाद नक्सली उनसे पुछ्ताक्ष करते थे|नक्सलियो को सन्देह होता था की ये शहर जाकर हमारी सुचना देते है|छनु जी बताते है की पुछ्ताक्ष से परेशान होकर हमने अपना गाँव छोड़कर बिजापुर शांति नगर शिविर में रहने लगा और शहर में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने लगा,परिवार चलाने हेतु मुझ्र रोजगार की जरुरत है|सी जी नेट सुनने वाले साथी रोजगार दिलाने में मदद करे SDM बीजापुर @7976846507,पीड़ित छनु @9406169008

Posted on: Feb 20, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »