हम आदिवासियों का जीवन पिछले 100 साल में बहुत कुछ बदल चुका है: 105 वर्ष उम्र के वृद्ध...
ग्राम-सोडेग्राम, तहसील-आमाबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला गांव के एक वृद्ध से चर्चा कर रहे हैं, वे 105 साल के हैं, और आज भी चल-फिर लेते हैं, दादा बता रहे हैं आज 100 साल बाद बहोत कुछ बदल चुका है, हम गोंड आदिवासी पहले हंसिया पकड़ कर नदी किनारे बांस का बस्ता निकाल कर लाते थे, और वन में भोजन तलाशने के लिए तीर, धनुष, टंगिया जैसे औजार लेकर जाते थे, जो जंगली जीव मिलता जैसे खरगोश, हिरन, चिड़िया मारकर लाते थे, उसके बाद गाँव में एक जगह होता था, जहां पर सारे शिकार किये जीवो को लाते और पका कर खाते थे, ख़ुशी मनाते थे, अपने परिवार के लिए हिस्सा लेकर जाते थे, नाच-गाना करते थे, आज वो नही है, सब कुछ बदल चुका है|
Posted on: Aug 04, 2018. Tags: STORY UTTAM ATALA
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम कोयावासी...गोंडी गीत
जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम आतला एक गोंडी गीत सुना रहे है:
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम कोयावासी-
घोटुल ता अगा उदवालो, न्याय निवा केवालोर-
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम मूलवासी-
दिवाडी महिना तोचोड़े कोंदान पूजा केवालोर-
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम कोयावासी...
उत्तम आतला@9404984750.
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: GADCHIROLI MH GONDI SONG UTTAM ATALA
गोटुल एक अच्छा संगठन, शिक्षा, न्याय, समता लाने का काम करता था, कार्यक्रम से सीधी रिपोर्ट...
ग्यारापति, तहसील-कोरची, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) में गोटुल को लेकर कार्यक्रम हो रहा है इसी कार्यक्रम में गोंडवाना गोटुल सेना के राज्य संयोजक क्रांति केरामी उत्तम आतला के साथ जुड़े है कार्यक्रम के बारे में कह रहे है इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया है कि आदिवासी की भाषा, संस्कृति आगे आना चाहिए और युवक युवतियों को एक मंच में लाकर गोटुल व्यवस्था को निर्माण करना चाहते है! गोटुल का पुनर्निर्माण कर हमारे दस्तूर रीतिरिवाज धर्म संस्कृति को अपनाकर गोटुल के माध्यम से बेहतर समाज बनाने का प्रयास कर रहे है| गोटुल एक अच्छा संगठन, शिक्षा,न्याय, समता बनाने का काम करता था| वही गोटुल को हम गाँव गाँव में संघठन कर पुनर्स्थापना कर रहे है! हमारे लिए बने कानून पेसा,वनाधिकार कानून,पांचवी अनुसूची को अमल करने की भी कोशिश कर रहे है|
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GADCHIROLI MAHARASHTRA SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi, Gondi from Chhattisgarh: 21st July 18...
Today Uttam Atala and Rano Wadde are presenting Bultoo Radio Program in Hindi And Gondi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh. People use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Jul 21, 2018. Tags: BULTOO RADIO GONDI RANO WADDE UTTAM ATALA
Today's news from newspapers in Gondi : 20th July 2018...
1.बस्तर के मोर्चे पर सुरक्षा बलों और पुलिस को दो जगह बड़ी सफलता मिली है। पहले मुठभेड़ में में 8 नक्सली मारे गए फिर 1 लाख के इनामी नक्सली के साथ 6 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।
2.छत्तीसगढ़ में 600 से अधिक संजीवनी 108 और महतारी 102 एक्सप्रेस सेवा की एंबुलेंस संचालित है. अपनी मांगों लेकर कर्मचारी चार दिनों से आन्दोलन पर है. कर्मचारियों के आंदोलन से अतिआवश्यक सेवाएं पुरी तरह से बाधित हो गई है|
3.छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हाथियों को रिहायशी इलाकों से खदड़ने के लिए विभाग के पास सारे विकल्प खत्म हो गए हैं. यही वजह है कि अब इन उत्पाती हाथियों के सामने शासन प्रशासन ने भी हार मान ली है |
4.छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर से गुरुवार को प्रदेश नर्सेस संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश की नर्स झांसी की रानी की तरह हैं. मंत्री के इस बयान पर नर्सों ने खुशी जाहिर की|
5.रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजझानी रायपुर में 14 जुलाई शराब दुकान के कलेक्शन एजेंट से 31 लाख रुपए लूट के मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

