स्वच्छता रखकर बीमारी से बचा जा सकता है...
ग्राम-वीरपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी जो स्वच्छ भारत मिसन में 2016 से काम कर रहे हैं, वे बच्चो के साथ हम सभी को कैसे स्वच्छ रहे इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं, भोजन से पहले हाँथ धोना चाहिये, शौच के बाद हाँथ धोना चाहिये, नाख़ून बड़े नहीं रखना चाहिये| घर की साफ सफाई रखनी चाहिये, कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिये, खुले में शौच नहीं करना चाहिये इससे बीमारियाँ फैलती है| इस तरह से छोटी-छोटी बातो का ध्यान रखकर हम स्वच्छता रखकर दूसरो को और खुद को बीमारी से बचा सकते हैं| सीताराम कोरी@8357998546.
Posted on: Feb 06, 2020. Tags: MP REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 1 महीने से बिजली का तार टूटा था, समस्या हल हो गई है-
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, थाना-अतरेला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं| उनके इलाके में बिजली का तार टूट गया था| जिससे उन्हें दिक्कत होती थी| तार टूटे एक महीने हो चुके थे| उन्होंने विभाग में सुधरवाने के लिये आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 24 जून 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 25 जून को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@8357998546.
Posted on: Jun 24, 2019. Tags: IMPACT STORY MP REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER
बिजली तार 15 दिन से टूटा है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं| उनके इलाके में बिजली का तार टूट गया है| जिससे उन्हें दिक्कत होती हैं| तार टूटे 15 दिन हो चुके हैं| उन्होंने विभाग में सुधरवाने के लिये आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : JE@8458996977. संपर्क नंबर@8357998546.
