अंगार मोटी मोरे दाई हो...गीत -

ग्राम-डेढ़खोह्का, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से इन्द्रा पोटाई और तुकेश्वरी सिन्हा एक गीत सुना रही है:
अंगार मोटी मोरे दाई हो-
तोरे अंगना में बरत है ज्योति-
गंगा सही गंगरिल बुहाई-
चरु मोला चरु कोटि हो दाई-
अंगार मोटी मोरे दाई हो...

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: INDRA POTAI TUKESHWARI SINHA SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : जैविक खेती से आप स्वस्थ रह सकते हैं और रासायनिक खाद से खेती खर्च बढ़ता है ...

ग्राम-पेंड्रावन, पोस्ट-सभनपुर तहसील-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमोला पटेल, सरिता सिन्हा जैविक खेती के बारे में बता रही है कि जैविक खाद कैसे बनाना है और जैविक और रासायनिक खाद में क्या अंतर है.जैविक खाद का प्रयोग जो करेगा उसका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और खेतो का नुकसान नही होगा और लागत भी कम लगेगा और रासायनिक खाद का प्रयोग करने से शरीर का भी नुकसान होता है और खेतो का भी नुकसान होता है| जैविक खाद से अच्छा सेहत बना रहेगा और कुपोषित नही होगा। जैविक खाद बनाने की विधि गोबर, गौ मूत्र, गुड, बेसन, कडवा वाला पत्ता जैसे नीम, करंजी, बेडा, हर्रा, जितने भी कडवे वाले पत्ते है उनका उपयोग करना है और कीटनाशक दवाई बनाने में उपयोग करना है. सपना वट्टी@9424520839.

Posted on: Jan 14, 2018. Tags: RAMOLA PATEL SARITA SINHA SONG VICTIMS REGISTER

घर-घर अलख जगायेंगे, हम बदलेंगे जमाना...जागरूकता गीत -

ग्राम-कासावाही, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रबती सिन्हा, रमोला पटेल और सरिता सिन्हा एक जागरूकता गीत सुना रही है:
घर-घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना-
निश्चय हमारा अटल है-
काया की रंग में निष्ठा का बल-
जागृति शंख बजायेंगे हम बदलेंगे जमाना-
बदली है हमने अपनी दिशाए-
मंजिल नही हम तय करके दिखाए-
धरती को स्वर्ग बनायेंगे हम बदलेंगे जमाना-
घर-घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना...

Posted on: Jan 13, 2018. Tags: CHANDRABATI RAMOLA SARITA SINHA SONG VICTIMS REGISTER

हमलोगो ने आवास के लिए पंचायत की ओर से स्वीकृति के लिए आवेदन किया, सभी का नहीं हुआ...

ग्राम-करिया, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) के रामकुमार सिन्हा बता रहे है कि ग्राम पंचायत के द्वारा आवास के लिए स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर 50 लोगो का नाम भेजा था 40 लोगो का स्वीकृति हो गया है बाकि लोगो का नहीं हुआ है उसके लिए उन्होंने पंचायत सचिव के पास भी शिकायत किये तो बोलते है अभी आया नहीं है और जो 40 लोगो का स्वीकृति हुआ है उनका पैसा भी आ गया और घर भी बनने लगे है उनका कहना है कि जिन लोगो का सूची में नाम है और स्वीकृति नहीं हुआ है उनका जल्दी स्वीकृति हो इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर स्वीकृति दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9340243236, C.E.O.@8770708980. भान साहू@7999954438.

Posted on: Jan 05, 2018. Tags: RAMKUMAR SINHA SONG VICTIMS REGISTER

एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...गोंडी विवाह गीत -

ग्राम-मयाना, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी सिन्हा एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
हे दादा एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
लसा ते लसा दादा मूंगाचो लसा-
एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: DHANESHWARI SINHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »