मधुबाला संग रति रमण किया...कविता-

बिहार से शिव शंकर एक कविता सुना रहे हैं:
मधुबाला संग रति रमण किया-
किसने संसार का भ्रमण किया-
कर मध्य पान भोगा सर्वस्त्र-
जो श्रमित विवस पर श्रमित विवस-
कोई प्रयोग शालाओ अफवाओं की ज्वालाओं में...(AR)

Posted on: Jun 06, 2021. Tags: BIHAR POEM SHIV SHANKAR

चले विश्व गुरु अर्थ व्यवस्था दारू पर...गीत-

बिहार से सीजीनेट श्रोता शिवशंकर एक गीत सुना रहे हैं:
आम न जाता आज घास को झाड़ू पर-
चले विश्व गुरु अर्थ व्यवस्था दारू पर-
अब कीचड़ में कमल नही मदिरा में है-
पंजे का बल बोतल नशा सिरा में है-
मर्द की छोड़ो गौर करो मेहरारू पर...(AR)

Posted on: May 23, 2021. Tags: BIHAR SHIV SHANKAR SONG

Impact : गाँव में पीने के पानी की समस्या थी सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब पानी मिलने लगा है...

ग्राम-कोलियारी, पंचायत-नेकानार, पोस्ट-कोलियारी, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल बता रहे हैं कि उनके गाँव पीने के पानी का बहुत ही समस्या था, हैंडपंप काफी दिनों से खाराब थे, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब वहां के हैंडपंप से पीने का पानी मिलने लगा है, सभी ग्रामीण अब खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@7805845769.

Posted on: May 02, 2021. Tags: CG IMPACT NATAYANPUR PROBLEM SHANKAR WATER

Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-रेलागुंज, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल नेताम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पंचायत के माध्यम से नया हैंडपंप का निर्माण करवाया गया था लेकिन उसमे लगने वाले सामान पंचायत के द्वारा नही लगाया जा रहा था, कई बार उन्हें कहने के बाद नही लगवा रहे थे तब ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब हैंडपंप का नया सामान लग गया है, सभी ग्रामीण को भरपूर मात्रा में पीने का पानी मिल रहा है, जिससे वे खुश हैं और सीजीनेट के साथी और जिले के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8305136883.

Posted on: Apr 13, 2021. Tags: CG IMPACT KONDAGAON SHANKAR NETAM

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिये है, सभी लोगों को धन्यवाद...

ग्राम-बडकू, पंचायत-रेंगागुंज, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से शंकरलाल नेताम बता रहें हैं कि गाँव में हैण्डपंप खराब हो गया था, एक साल हो गया सीजीनेट में संदेश रिकोर्ड किये थे, एक महिना पहले 2021 में हैण्डपंप लग गया, 12 घर के लोग इस हैण्डपंप से पानी पिते हैं, हैण्डपंप बन गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं, सम्पर्क नम्बर @8305136883.(185189)RM

Posted on: Feb 19, 2021. Tags: CG IMPACT STORI KONDAGANV SHANKARLAL NETAM

« View Newer Reports

View Older Reports »