नगर में घर बनाने के लिए सरकारी मदद ढाई लाख रू और गाँव में इसकी आधी, यह बराबर क्यों नहीं?

ग्राम पंचायत-छ्परावारा, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी ग्रामवासी रविशंकर सिंह गौरम और रोहित सिंघल के सांथ बता रहे हैं, नगर पंचायत में आवास योजना के तहत आवास के लिए हितग्राहियों को 2 लाख 50 हजार रुपए दिए जाते हैं और ग्राम पंचायत के हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रुपए दिए जाते हैं, उनका कहना है एक ही योजना के लिए दोहरी व्यस्था क्यों है, जबकी देश में सभी को बराबर वोट देने का अधिकार है, वे चाहते सभी को समान लाभ मिलना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समान लाभ दिलाने में मदद करे : मुख्यमंत्री@9425093142, कलेक्टर@9755991970. साधू सिंह लोधी@8719095669.

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: MADHYA PRADESH PANNA ROHIT SINGHAL SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में एक नदी है उस पर पुलिया नहीं है तो बरसात के दिनों में रास्ता बंद हो जाता है...

ग्राम-लौड़ी, पोस्ट-लौड़ी, तहसील-बोपारू जिला-शहडोल(मध्यप्रदेश) से रोहित पनिका बता रहे है गाँव में एक नदी है नदी पर पुल नहीं होने के कारण बारिश में बहुत समस्या होती है. ग्रामीणों को जरुरी काम के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है| ठेकेदार आकर नदी के पानी का कई बार लेवल नाप कर ले गए है परन्तु क्या कारण है कि पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है, ज्यादा से ज्यादा फ़ोन कर दबाव बनाएं ताकि नदी पर पुलिया बन जाए. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: सरपंच@7389689205, सचिव@9754161781, विधायक@9425185025. पनिका@7024734126.

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: ROHIT PANIKA SONG VICTIMS REGISTER

मात-पिता हवें भगवान...आदिवासी गीत

रोहित कुमार धुर्वे ग्राम-नैगवां रैयत, तहसील-बिछिया, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से एक आदिवासी गीत सुना रहे हैं:
मात-पिता हवें भगवान्-
ते तोवान-
जाते-जाते जात मानेला-
पातें पारण के-
जाते गुरू के मान लागाके-
जाते देव गावं मान लगा-
जाए नीचे बड़ी-
सब तोहा दाह बोला-
मात-पिता भगवान...

Posted on: Dec 28, 2017. Tags: Rohit Kumar Dhurve SONG VICTIMS REGISTER

मोला मया-मया लगथे मया वाली गा...छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत -

ग्राम-लोढ़ी, पोस्ट-लोधी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से रोहित पनिका एक
छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत सुना रहे है :
मोला मया-मया लगथे मया वाली गा-
मोला दया-दया लगथे दया वाली गा-
चल घूमी अई हो जिला अनुपपुर उमरिया ला...

Posted on: May 07, 2017. Tags: ROHIT PANIKA SONG VICTIMS REGISTER

गजब दुःख पायो रे भैया, बढा के परिवार गजब दुःख पायो...गीत

ग्राम-लोढ़ी, पोस्ट-लोढ़ी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से रोहित पनिका छोटे परिवार को प्रोत्साहित करता एक गीत सुना रहे हैं :
गजब दुःख पायो रे भैया-
बढा के परिवार गजब दुःख पायो –
छुटकु के बीस दिन बंद है पढाई-
बडकू के मुड़ पिराय,टोरिया के कान पकय-
छोटकु ला बोले दादा लान दे मिठाई-
बडकू ला बोले दादा लान दे दवाई...

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: ROHIT PANIKA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »