हमारे गाँव की नल जल योजना 5 साल से बंद है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-पाटन, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे है कि सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट के बाद 2014 में नल जल योजना के तहत बोर लगवाया गया था जो नहीं चल रहा है 3-4 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछी हुई है बोर भी लगा हुआ है 5 एच पी का मोटर कनेक्शन भी लगा गया है| लेकिन यहाँ के 100-150 घर की आबादी को तीन साल से पानी पीने को नहीं मिल रहा है अधिकारियो ने कई बार लिखकर दिए है| कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर नल जल योजना को चालू करवाने में मदद करें: P.H.E@9993400770, J.E.@9425185281. A.E.@9425185263. नत्थूलाल राठौर@6281994959.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL RATHOR SONG VICTIMS REGISTER WATER

अधिकारी पद का दुरूपयोग करते हुए बच्चों को भी भीड़ बढ़ाने के लिए अपनी बैठक में बुला रहे हैं...

ग्राम-चोरभटी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंदलाल राठौर बता रहे हैं कि हमारे यहाँ के परियोजना अधिकारी द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपने बच्चो और स्कूल के बच्चों को लेकर जिला स्वसहायता भवन में भीड़ बढ़ाने के लिए आने को कहा गया , इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल रहे, उनका आरोप है कि अधिकारी द्वारा पद का दुरूपयोग कर बिना काम के लोगो को बुलाकर उन्हें परेशान किया गया, पानी की भी कोई व्यवस्था नही की गई थी, इस तरह से लोगो को बेवकूफ बनाया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर दबाव बनाये जिससे इस पर कड़ी कारवाही हो सके | कलेक्टर@9131666248. गेंदलाल राठौर@9575530366.

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: GENDLAL RATHOR SONG VICTIMS REGISTER

गुटखा तम्बाकू ला मत खाओ भय्या...नशा मुक्ति गीत -

ग्राम-मनौरा, जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से चोरण बाई नशामुक्ति गीत सुना रही हैं:
गुटखा तम्बाकू ला मत खाओ भय्या-
ये मा होत है बीमारी हजार, बीमारी के होत है शिकार-
गुटखा तम्बाकू ला मत खाओ भैय्या-
ये मा होत है बीमारी हजार, बीमारी के होत है शिकार-
ह्र्दय ला तोर चुन चुन कर खाई बीमारी के होत है शिकार-
खेती बारी ला गहना धर के, करवा लेते दवाई रे-
घर की नारी तोर भय्या, धर धर आसू बहाई रे-
खेती बारी ला गहना धर के, करवा देते दवाई रे-
घर परिवार में तोरे भय्या, नशा के असर पड़हिगा-
आही बुडापा तोर भय्या, बनके धुँआ निकलहि...

Posted on: Mar 15, 2017. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER

हम विद्यार्थियों की छात्रवृति 2 साल से नही मिल रही है कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें...

ग्राम-पाटन, पोस्ट-गुरसि, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपूर (मध्यप्रदेश) से नाथूलाल राठौर बता रहे है कि ग्राम गुरसि के राष्ट्रवीर दुर्गादास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पिछले 2 वर्षो से भवन निर्माण कर्मकार मण्डल के तहत मिलने वाली स्कालरशिप नही मिल रहा है पड़ने वाले छात्र सत्यम राठौर बता रहे है कि विद्यालय में 80-90 छात्र-छात्राए पढाई करते है जिनको पिछले 2 वर्षो से छात्रवृति नही मिली है जो कि मध्यप्रदेश शासन की इस योजना के तहत उन्हें मिलनी चाहिए। वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | उनका अनुरोध है कि आप कृपया सीईओ@9165857634 और संकुल प्रभारी शिक्षक@9552036305 को फोन कर दबाव डालें और इन छात्रों की मदद करें। राठौर@7581940500

Posted on: Feb 27, 2017. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER

ऐसे देश बनाबो का भैया भारत हो जाए महान...देशभक्ति गीत

अनूपपुर मध्यप्रदेश से बिजय राठौर छत्तीसगढ़ी बोली में एक देशभक्ति गीत सुना रहे है :
ऐसे देश बनाबो का भैया भारत हो जाए महान-
अरे माते लडाई दिनों दिन ,हो हो अरे माते-
लडाई दिनों दिन हिन्दू पाकिस्तान-
अरे ऐसे देश बनावो गा भैया भारत जाये महान-
ऐसे देश बनाबो गा भैया भारत हो जाये महान...

Posted on: Nov 28, 2016. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »