दशहरा के समय बजाये जाना वाला बासुरी, मांदर और टिमकी का आदिवासी करमा धुन...

कर्नाटक राज्य के मैसूर से पतिराम मार्को और उनके साथ रूपसिंह मरावी, बेलसिंह धुर्वे और प्रीतम सिंह बासुरी मांदर और टिमकी की एक धुन सुना रहे हैं | ये सभी साथी मध्यप्रदेश के मंडला और डिंडोरी जिले से हैं और इस समय एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इन दिनों कर्नाटक राज्य के मैसूर में हैं और वहां से ये साथी एक आदिवासी करमा की धुन सुना रहे हैं जिसे आदिवासी इलाकों में दशहरा के समय बजाया जाता है । पतिराम मार्को@8349976551

Posted on: Oct 01, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

संजा बिहनिया तोरो गुण गावाओ...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-टांकीटोला, पोस्ट-लालपुर, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से पतिराम मार्को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
संजा बिहनिया तोरो गुण गावाओ-
बेरी-बेरी तोला माते न वाव-
पावे पखराव पहिया ओ मोरे सोंन चिडया-
तोरे गुला गावांग ओ-
तोरे जय बुलावां ओ मोरे धरती मैया...

Posted on: Sep 14, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

खेती काम करिया बो खेती काम करिया बो रे...कर्मा गीत

ग्राम-टांकीटोला, पोस्ट-लालपुर, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से पतिराम मार्को पारम्परिक खेती से सम्बंधित कर्मा गीत सुना रहे हैं:
खेती काम करिया बो खेती काम करिया बो रे-
लाहर-लाहर-लाहर आये धान-
गा खेती काम करिया बो रे-
नांगर डोलय बैला डोलय-
डोलय जोतैया गवैया और डोलय जोतैया-
नांगर डोलय बैला डोलय...

Posted on: Sep 13, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

हाय नांगर फांदे हामन जो कैसे के रेंगा बो गा बैला रेंगे नाही रे...कर्मा गीत

ग्राम-टांकीटोला, पोस्ट-लालपुर, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से पतिराम मार्को एक कर्मा गीत सुना रहे हैं और इस गीत को बरसात के दिनों में गोंड आदिवासी लोग गाते हैं:
हाय नांगर फांदे हामन जो-
कैसे के रेंगा बो गा बैला रेंगे नाही रे-
अरे तत्ता अरे तत्ता नांगरिहा के बोली गा भैया, नांगरिहा के बोली-
भर्रा जोतो मोटो जोतो, अउ मताऔ ढोली हामन नांगर फांदे जो-
कैसे के रेंगा बो बैला रेंगे नही रे...

Posted on: Sep 12, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio from Anuppur Madhya Pradesh: 12th September 2016...

Today Patiram Marko is helping us listen to songs and reports from various parts of eastern Madhya Pradesh in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Sep 12, 2016. Tags: ANUPPUR PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »