बापू हमारे स्वर्ग सिधारे, हमें छोड़ चले गये किसके सहारे...गीत-
ग्राम पंचायत-ताड़ोपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कविता नाग और पूजा मंडावी एक गीत सुना रहे हैं :
बापू हमारे स्वर्ग सिधारे-
हमें छोड़ चले गये किसके सहारे-
जब बापू को गोली लगी तो-
खून की नदियाँ बहने लगी थी-
जब बापू को उठाने लगे तो-
फूलो की वर्षा होने लगी थी...
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
जागरण प्रेरणा गीत : गाँव जागना चाहिए, हर घर जागना चाहिए...
गाँव पंचयात-बड़ी जमुड़ी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) प्रदीप जोगी और उनके साथ है ग्रामीण स्कूली छात्राएं एक गीत सुना रहीं है:
गाँव जागना चाहिए, हर घर जागना चाहिए-
लड़कियो को पढ़ना चाहिए नव समाज आना चाहिए-
उजा-उजा उजाला, हो या उजाला-
जन्म दिया माँ महिमा नही जा-
मायी कहने वाली कि महिमा नही जा-
उजा -उजा उजाला, हो या उजाला-
गाँव जागना चाहिए, ये घर जागना चाहिए- लड़कियो को पढ़ना चाहिए, नव समाज आना चाहिए...
Posted on: Dec 12, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं...देशभक्ति गीत-
ग्राम पंचायत-मडमनार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में गरिमा, फुलेश्वरी एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं-
रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक हैं-
बेला गुलाब जूही चंपा चमेली-
प्यारे प्यारे फूल गुंथे माला में एक हैं-
हिंद देश के निवासी सब जन एक हैं...
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है...प्रेरणा गीत-
ग्राम पंचायत-बाग़डोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से लालदाई करंगा और दिनेश्वरी करंगा एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं :
चंदन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है-
हर नारी देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है-
हर शरीर मंदिर सा पावन, हर मानव उपकारी है-
जहाँ सिंह बन गये खिलौने, गाय जहाँ माँ प्यारी है-
जहाँ सवेरा शंख बजाता, लोरी गाती शाम है-
हर नारी देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है-
चंदन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है...
Posted on: Dec 07, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय के आभाव शौच का कार्यक्रम अभी भीं नदी के किनारें किया जा रहा है, कृपया मदद करे...
ग्राम-काकोड़ी, पंचायत-बाग़डोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी और उनके साथ है ग्रामीण शिवेंद्र उइके बता रहा है, नही बनाए शौचालय की समस्या वर्तमान समय में नदी-नाले की और शौच के लिए जाना पड़ता है, जिसे कई परेशानी होती है, इस विषय पर ग्राम पंचायत स्तर पर जानकारी एंव शिकायत किया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये ग्रामीण का कहना है शौचालय बना जाए तो ग्रामीणों को सुविधा हो जाएगा इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है दिए गये अधिकारी फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर शौचालय बनवाने में मदद करे. मंगल राम पोटाई सरपंच@9691809536. सचिव@9407692808.
