Impact: All hand pumps were broken, Got repaired only after report on CGnet...
दरहा छपरिहा टोला, पंचायत-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव 300 लोगों को पीने के पानी की समस्या थी. गाँव के सभी हैंडपंप खराब हो गये थे. कई बार सरपंच,सचिव, ग्राम सभा में आवेदन दिए पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के 5 दिन बाद हैण्डपम्प बन गया है. अब वहां के ग्रामीणों को पीने का पानी मिल रहा हैं. अब वे सभी खुश हैं. इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है| मनोज कुमार@7898748122.
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MANOJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
4 में 3 हैण्डपम्प खराब है, एक से लाल पानी निकलता है, नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...
ग्राम-दरहा, छपरिया टोला, पंचायत-मंदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मप्र से मनोज कुमार बता रहे हैं उनके गाँव में 4 हैंडपंप है, पर 3 खराब है, 1 से पानी आ रहा है वो भी लाल एवं ख़राब, ग्रामीण नाले में गड्ढ़े खोदकर पानी पीने को मजबूर हैं, गाँव के बच्चे बीमार हो रहे है कई बार पंचायत को प्रस्ताव पारित कर बोला, लेकिन सरपंच द्वारा धमकी दी जाती है कि कही भी शिकायत कर दो, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है, साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की अपील कर रहे हैं,कि दिए गये समबन्धित नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर उन पर दबाव बनाए ताकि समस्या का समाधान हो सके: सरपंच@8878309131, सचिव@9179009031. मनोज @7898748122.
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: MANOJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हर्ष न्यौछावर कर दे सर्वस्व, हमारा प्यारा भारत वर्ष...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा कह रहे हैं, कभी अपने देश की बुराई नही करना चाहिये, भारतीय समाज को जातियों में नही बांटा जा सकता, हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है| भरतीय समाज में नारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है रानी लक्ष्मी बाई, अवंती बाई, कल्पना चावला देश के लोगो के लिए एक प्रेरणा है| संगीत के क्षेत्र में भी भारत विश्व में किसी से कम नही है, यह देश एक हीरे के सामान है, जिसमे न्योछावर होने वाले अनेको देश भक्त है:
जियें तो सदा इसी के लिए यही सदा अभिमान रहे यह – हर्ष न्यौछावर कर दे सर्वस्व, हमारा प्यारा भारत वर्ष...
Posted on: Mar 13, 2018. Tags: MANOJ KUMAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
कोई रोक सके तो रोक मुझे मै आ रही सन-सन...गीत
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
कोई रोक सके तो रोक मुझे, मै आ रही सन-सन-
पुरखे भागीरथ के तार चले रे-
धरती पे गंगा की धार चली रे-
इस बात को जानता भू-मण्डल-
ब्रम्हा ने सरन में उठाया कमंडल-
विष्णु के दो रहे चरण रहे...
Posted on: Feb 26, 2018. Tags: MANOJ KUMAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
अरे हीरा हस दहियां गंवाया हो...नशा विरोधी गीत
मध्यप्रदेश के जिला-सीधी, पोस्ट-लुरघुटी, ग्राम-ददरी से मनोज कुमार एक नशा विरोधी गीत सुना रहे हैं:
अरे हीरा हस दहियां गंवाया हो-
दारू गांजा पीके-
लड़का-लड़की बिहावन को हो गई-
रो-रो करी घरवाली हो-दारु गांजा पीके...
