हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे है, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| 49 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9770502524, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@9406016762.

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG MANKURAM POYAM PROBLEM SISI ROD

हमारे गाँव के स्कूल का छत फटा हुआ है पानी टपक रहा है, दो साल से किचन में पढाई चल रही है...

ग्राम-तोकजबेली, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनकुराम, गुरुदास सरोठे और अर्जुन मठामी बता रहे है कि उनके गाँव का स्कूल का छत फटा हुआ है और पूरा पानी टपक रहा है बच्चे लोग पढाई नहीं कर पा रहे है| किचन रूम में बैठकर पढाई कर रहे है ऐसा दो ढाई साल से चल रहा है उसके लिए गाँव के लोगो ने जनपद ऑफिस में दो बार आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक उसका कोई सुनवाई नहीं हुआ | तो उनका कहना है कि स्कूल की छत को ठीक किया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात कर स्कूल की छत को ठीक किया जाए : CEO@07868222203, 9425258269. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7647013487.

Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG EDUCATION GURUDAS SAROTHE KANKER MANKURAM PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports