हम लोगो का उम्र 70 के लगभग है, लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम+पंचायत-बुरगुम ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रमेश कुंजाम के साथ गाँव के साथी मंगलू,भादू और गुड्डी बता रहे है कि उनकी उम्र 70 साल लगभग हो गई उनके गाँव में ऐसे 10-15 लोग है जिनको अभी भी वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है | उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये और आधार कार्ड के फोटोकापी भी जमा किये लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762, संपर्क@8103209029. (173798)

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR MANGLU

हमारे गाँव में पानी की समस्या है,लोंगो को बहुत दूर से लाना पड़ता हैं,कृपया मदद करे..

ग्राम-पुजारी पारा,पंचयत-तिर्तुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू गावडे बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है, पानी लाने के लिए बहुत दूर खेत से लाना पड़ता है| दूर होने के कारण एक बार लाया पानी कई दिनों तक पिने में उपयोग करते है| बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है| इसीलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं| की गाँव में पानी की समस्या का निराकरण करने में मदद करे: संपर्क@ 7483360043. CEO@9406017062.

Posted on: Aug 11, 2021. Tags: BASTANAR CG MANGLU GAWADE PROBLEM WATER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 में सलवा जुडूम के समय वे लोग नक्सलियों से बहुत परेशान थे...

ग्राम पंचायत-गौरेली केमडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मंगलू पिता आयतू बता रहे हैं, 2005 में सलवा जुडूम के समय वे लोग नक्सलियों से बहुत परेशान थे| उनके साथ मीटिंग करते थे| सरकार के लिए काम करते हैं कर के आरोप लगाते थे| वे फॉरेस्ट लोग का गाड़ी चलाते हैं| फिर वे डर से अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं| उनके माता-पिता गांव में रहते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8319605755.

Posted on: Jul 16, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED MANGLU AAYATU MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

60 घर की बस्ती में एक ही हैण्डपम्प है, पानी की बहुत समस्या होती है, हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें...

ग्राम-बामनारस, पंचायत-चितलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गाँव एक साथी मंगलूराम बता रहे है कि उनके गाँव में चलने के लिए रोड नहीं है गाँव पानी की बहुत समस्या है | कुएं का गंदा पानी पीते है | उनके गाँव में 2 पारा है एक इमली पारा है वे लोग भी नाले का गन्दा पानी पीते है | दोनों पारा मिलकर 60 घर की बस्ती है उसमे मात्र एक ही हैण्डपम्प है स्कूल के पास में उसका पानी पुरे गाँव के लोगो के लिए पर्याप्त नहीं हो पाता है | हैण्डपम्प की मांग भी किये और जनपद में गये तो बोले बरसात के कारण गाड़ी नहीं जा पायेगा ऐसा बोल रहे है | पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9098854997. CEO@9406146436.

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: BASTAR CG MANGLURAM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

गाँव में सड़क नहीं बना है जिससे आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, तहसील-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नेताम रोड़ की समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके गाँव में वार्ड क्रमांक 10 में रोड़ नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस कीचड़ होता है, उन्होंने पंचायत में इसके बारे में आवेदन किया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे CGNet के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7000046796, कलेक्टर@7786242001, 9425598888. सरपंच@6260254970. संपर्क नंबर@6260296049.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG KONDAGAON MANGLURAM NETAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »