गौवरी के लाला ओ लंबे सूड वाला, गजा हो नदंना मै करू वंदना...भजन-
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गणेश भजन सुना रही हैं :
गौवरी के लाला ओ लंबे सूड वाला, गजा हो नदंना मै करू वंदना-
पान चढ़े फुल और चढ़े मेवा, लड्डून के भोग लगे संत करे सेवा-
एक दंत दया वंत चार भुजा धारी, तुलसी भोग लगे मूस की सवारी-
गज हो नंदना, मै करूं वंदना-
अंधन को आँख देत कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया...
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: ANUPPUR BHAJAN MANDAKANI MISHRA MP RELIGION SONG VICTIMS REGISTER
लिख-लिख पतियाँ भेजी राम ने, तुम दुर्गा चली आव हो माँ...देवी गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही हैं :
लिख-लिख पतियाँ भेजी राम ने, तुम दुर्गा चली आव हो माँ-
अरे कौन सो संकट पडो राम जी दुर्गा लिये बुलाए हो माँ-
मईया महीसासुर दानव बन आयो, ओही के काज बुलायन हो माँ-
मईया ब्रहमा थक गये, विष्णु थक गये, शंकर भी गये हार हो माँ-
मईया धरती कांपे, अंबर कांपे, त्राहि-त्राहि जग होय हो माँ-
मईया लिख-लिख पतियाँ भेजी राम ने, तुम दुर्गा चले आवा हो माँ...
Posted on: Jun 27, 2018. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
शाम ढले बन्ना नहीं आये आने में देर लगाये...गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत
सुना रही हैं:
शाम ढले बन्ना नहीं आये आने में देर लगाये-
बन्ना मेरा खो गया है किसी का हो गया हैं-
पापा तुम्हारें बना कब से खड़े हैं देखो राह में-
मम्मी तुम्हारी बना कब से खड़ी हैं-
कंचन थाली सजाएं बन्ना मेरा खो गया हैं-
शाम ढले बना नहीं आये आने में देर लगाये...
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
सखी बिछुड़े श्याम मिले कैसे, पानी जो गिरे वो छत में गिरे...स्वरचित गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक स्वरचित गीत सुना रही हैं :
सखी बिछुड़े श्याम मिले कैसे, पानी जो गिरे वो छत में गिरे-
आकाश गिरे तो थमे कैसे, सखी बिछड़े श्याम मिले कैसे-
कपड़ा जो फटे दर्जी ने सीले, सखी मन जो फटे सिले कैसे-
कपड़ा जो धुले साबुन से धुलें, सखी मन की मैल धुले कैसे-
परदेश गए हों तो आश करूँ, दुनियां से गए तो मिले कैसे-
सखी बिछूड़े श्याम मिले कैसे...
Posted on: Mar 18, 2018. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले...भजन गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रहें है :
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले – गोविंद नाम लेकर मेरे प्राण तन से निकले – श्री गंगा जी का तट हो यमुना का बंसी वट हो – मेरा सावरा निकट हो जब प्राण तन से निकले – विष्नू चरण का जल हो जब प्राण तन से निकले – सिर सोहना मुकुट हो मुखड़े पे काली लट हो...
