हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोहन पोयाम बता रहे है, उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264763888.

Posted on: Dec 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM KODENAR PROBLEM SOHAN POYAM

रोड नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोहन पोयाम बता रहे है, गाँव में सड़क नहीं बना है, गाँव में सड़क के लिये सरपंच ने विधायक के पास अपनी बात को निवासियों ने रखा लेकिन सड़क नहीं बन रहा है| कई दिनों से आवेदन दे रहे हैं| जिसकी लम्बाई लगभग 10 किलोमीटर है|सड़क नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264763888.

Posted on: Dec 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR ROAD PROBLEM SOHAN POYAM

हमारे गांव में हैंडपंप नहीं है, नाला से पानी लाने को मजबूर हैं...

अड़मापारा, वार्ड नंबर 7, ग्राम पंचायत कोड़ेनार नंबर 1, ब्लाक बास्तानार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से सुको करमा बता रहे है कि उनके गांव में हैंडपंप नहीं लगा है। लोगों को 1 किमी दूर नाला से पानी लाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने व सचिव सरपंच को आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@8817803830, सचिव@7747917756.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR PROBLEM SUKKO KARMA WATER

पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत कोड़ेनार ब्लॉक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीणों ने बता रहे हैं कि उनके गांव में सोलर पंप लगा है, बरसात के दोनों में बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406016762.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR PROBLEM WATER

गांव में पानी टंकी बना है, लेकिन अभी तक चालू नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, नंबर01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कैसोराम कर्मा बता रहे हैं गांव में पानी टंकी बना है, लेकिन उससे चालू नहीं कियें हैं| इसके लिए कई बार बोल चुके हैं केलिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, 2015 में बना है, लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानी होती है| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात पानी टंकी को चालू कराने में मदद करें : कलेक्टर@8458956694 CEO@8406016762, सम्पर्क नंबर@6264763888.

Posted on: Nov 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KAISORAM KARMA KODENAR PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »