वनांचल स्वर : जामुन के औषधीय गुण
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार यादव एक महत्वपूर्ण औषधि के बारे में बता रहे हैं: जामुन : यह काले रंग का छोटे-छोटे फल होता है जो अक्सर गर्मियों के मौसम में पकता और फलता है यह स्वाद में मीठा होता है, इसे जिनको डायविटीज, शुगर, पेट में दर्द, भूख न लगना, पेचिस जैसे बीमारियों के मरीजों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसका सेवन स्वस्थ लोग भी कर सकते हैं, इनको समय-समय पर निरंतर सेवन करने से अत्यंत लाभकारी होता है. ये फल या औषधि हमारे चारों आस-पास ही पाया जाता है जिसका अक्सर ग्रामीण इलाकों में कोई शुल्क नही लगता है: सम्पर्क@7697448583.
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: FOOD HEALTH HINDI JAGDISH KUMAR YADAV SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
अधिकारियों के कहने पर अपने खर्चे पर शौचालय बनवाया, 3 महीने हो गए पैसा नही मिला...
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार ताराम बता रहे हैं, कि उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, जिसका निर्माण उन्होंने अधिकारियों के कहने पर अपने खर्च में बना लिया है, 3 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक उन्हें योजना का पैसा नही मिला, अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, कृपया फोन करें: सरपंच@8463848957, सचिव@7617347554, CEO@9753656742, जिला CEO@9926823123, SDO@9646066905, रोजगार सहायक@7089395009. जगदीश मरकाम @8717907631.
Posted on: May 09, 2018. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया, पर कई महीने हो गए अब भी पैसा नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-धिरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार बता रहे है शौचालय का पैसा नही मिला है, इस सन्दर्भ में सरपंच सचिव को कई बार बोला है, परन्तु ध्यान नही दे रहे है, आज कल करते हुये तीन महीने हो गये है. जबकि सरपंच सचिव के कहने पर ख़ुद का पैसा लगाकर शौचालय का निर्माण कराया था, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: सरपंच@8463848957, सचिव@7617347554, CEO.बैहर@9753656742, जिला C.E.O@9926822123,S.D.O@9646066905,
सहसचिव@7089395009. संपर्क जगदीश@7509469231.
Posted on: May 04, 2018. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got due wages for Govt works after recording message on CGnet...
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश मरकाम बता रहे हैं उन्होंने जुलाई, अगस्त वर्ष 2017 में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खुदाई और सीसी रोड़ निर्माण कार्य में 12 दिन काम किया था जिसका 6 दिन का भुगतान नही हुआ था. इसके अलावा अप्रैल, मई 2017 में तालाब निर्माण में 6 दिन काम किया था, इस प्रकार से कुल 3 काम का पैसा उन्हें नही मिला था, आवेदन देने के बावजूद नही मिल पा रहा था, तब परेशान होकर सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया, जिसके दो महीने बाद उनका पैसा मिल गया है. इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के साथियो को और सम्बन्धित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उन्हें रुका हुआ पैसा मिल गया. जगदीश मरकाम@8717907631
Posted on: Apr 05, 2018. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
जाग रहा हिन्दुस्तान, जाग रहा मजदूर किसान...जागृति गीत -
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश मरकाम एक जागृति गीत सुना रहे हैं :
जाग रहा हिन्दुस्तान जाग रहा मजदूर किसान-
अब जागेगा हर इंसान शुरू है साक्षरता अभियान-
सब जानेंगे अपना मान सब में उपजेगा ज्ञान-
अब साक्षर का होगा ध्यान साक्षरता का है अभियान-
बूढ़े बच्चे सभी पढेंगे पढ़कर नव् इतिहास रचेंगे-
नहीं अंगूठा अब पहचान साक्षरता का है अभियान-
हटे निरक्षता अज्ञान घर-घर होंगे फिर विद्वान्-
फिर लौटेगा भारत की शान साक्षरता का है अभियान-
साक्षर देश है सक्षम होगा और निरक्षर अक्तम होगा-
पढना लिखना पहला काम साक्षरता का है अभियान-
जाग रहा हिन्दुस्तान, जाग रहा मजदूर किसान...
