पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में उनके माता पिता को 2005 में नक्सलीयों ने मार दिया..

जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश हेमला पिता मासाराम हेमला बता रहे हैंकि वे दो भाई राजनांदगांव में पढाई करते थे, सलवा जुडूम में उनके माता पिता को 2005 में नक्सलीयों ने मार दिया, फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर में अपने चाचा चाची के साथ रहने लगे, सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नही मिली है कई बार सरकार को आवेदन किये लेकिन अभी तक नही मिला, वे चाहते हैं की उनको सरकार से तरफ से कुछ मदद मिले| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@6260022187. GT

Posted on: May 04, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED KAMLESH HEMALA KILLED MAOIST VICTIM MASARAM HEMALA VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 में सलवा जुडूम में नक्सलीयों के डर से अपना गांव छोड़कर आये...

ग्राम-गंगालूर, ब्लॉक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बोदा हेमला, पिता आयातु हेमला बता रहे हैं की सलवा जुडूम में नक्सलीयों ने घर आकर लुट पाट किये और घर से उन्हें भगा दिया, इसलिए ग्राम निवासियों को गाँव छोड़कर बीजापुर शांतिनगर में आकर रहना पद रहा है और उनको सरकार के तरफ से कोई सहयोग नही मिला, वे चाहते हैं की कुछ मदद मिले, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479160212. GT

Posted on: May 03, 2021. Tags: 2005 AAYATU HEMALA BIJAPUR BODA HEMALA CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

उड़ जाये मोर मन के चिरैया...गीत-

ग्राम-मंदरा गोढ़ी, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से हेमंत श्रीवास एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
उड़ जाये मोर मन के चिरैया-
कहदे माया के संदेश तै उड़ जा-
घड़ी घड़ी सुरता आथे-
तबो ले मन बैरी नई माने मोर... (AR)

Posted on: Apr 04, 2021. Tags: CG HEMANT SHRIWAS JANJGIR CHAMPA SONG

लॉकडाउन के कारण कंपनी का काम बंद हो गया है, राशन की समस्या हो रही है, मदद की अपील...

गौरव हेमंतराव कदम वाक् वस्ती पुणे में अपने परिवार के साथ रहते है परिवार में 5 लोग है, बता रहे है कि कम्पनी में काम कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के कारण कंपनी का काम बंद हो गया है | राशन नहीं है, खाने पीने की समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8600860214. (169544) DW

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAURAV HEMANTRAO PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले में एक भी हैंडपम्प नहीं, निजी कुंए से पानी लाकर पीते हैं, 15 साल से आवेदन लगा रहे....

ग्राम पंचायत-आर्यगुडा, तालुका-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली से हेमन्त रघुपती बता रहे है इनके मोहल्ले में 20 घर है यहाँ एक भी हेण्डपम्प नहीं है यहाँ के लोग किसी के निजी कुंए से पानी लाकर पीते है इनके गाँव में 15 वर्ष से पानी की समस्या है कई बार पंचायत ग्राम सभा में आवेदन लगाये है पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें|जनपद अध्यक्ष@9420639839 सचिव माराटे जी @9421729585 संपर्क @9421576560
(169256) CS

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HEMANT RAGHUPATI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »