कामा कटौबै हरियर मडवा...मडवा गीत

ग्राम-धुमाटोला, ब्लाक-मरवाही जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)) से उन्जरिया बाई, सोनिया और लीलावती एक मडवा गीत सुना रही हैं :
कामा कटौबै हरियर मडवा-
कामा कटौबै हरी बॉस-
भले दल जुरेहे-
राजा पहर के हरियर मडवा-
रानी पहर के बॉस...

Posted on: Jun 13, 2017. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के तीनों हैण्डपम्प ख़राब, नदी का पानी पीते हैं, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जनपत्रकारिया यात्रा आज आमाटोला ग्राम-ताड़पतरा, पंचायत आमानारा, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची हैं वहां आशा सिंह नेटी के साथ में गाँव की ललिता बाई है जो बता रही है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है जिसके कारण इनके गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर नदी का पानी लाकर पीते है | गाँव में 87 मकान है इनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है वो भी खराब पड़े है | उनको सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये है तो आज बनेगा कल बनेगा एसा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं और इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों की मदद करें: सरपंच@9209997192, सचिव@9406114272.

Posted on: May 25, 2017. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

टम टमा टम टम, अंग्रेजी का लड़की हम...बाल कविता-

आशा सिंह ग्राम-ताराडांड ब्लॉक-जमुड़ी तहसील-जैतहरी जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से एक बाल कविता सुना रही हैं:
टम टमा टम टम-
अंग्रेजी का लड़की हम-
दिस ईज माय फ्रेंड-
ही इज साइलेंट-
मादर माय कूक फादर माय बुक्स-
माय नेम ईज आशा माय नवमी पास...

Posted on: Mar 05, 2017. Tags: Asha Singh

« View Newer Reports